CG – नाबालिग से रेप का मामला: शादी का झांसा देकर 16 साल की किशोरी से लगातार करता रहा दुष्कर्म… शिकायत के बाद पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में नाबालिग से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी ने नाबालिग को शादी का झांसा दिया उसके बाद लगातार उससे दुष्कर्म करता रहा। पुलिस ने शिकायत के बाद दुष्कर्म के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

मामला शंकरगढ़ थाना क्षेत्र का है, जहां 16 साल की नाबालिग किशोरी के साथ एक 22 वर्षीय युवक संदीप तिर्की पिछले कई दिनों से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। इसी बीच पीड़िता का विश्वास जीतकर वह उसे बीते महीने की 27 तारीख को अपने साथ भगाकर ले गया और कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि शिकायत मिलते हैं आरोपी को अंबिकापुर से एक किराए के मकान से गिरफ्तार कर लिया गया है, और पीड़िता को भी पुलिस बरामद करने में सफल हो गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

युवाओं के रचनात्मक क्षमता को बढ़ावा देनाः घड़ी की...

नई दिल्ली। युवा समाज के सबसे ऊर्जावान, कल्पनाशील और परिवर्तन-प्रतिबद्ध वर्गों में से एक हैं। जब इनकी ऊर्जा को एक सार्थक, सकारात्मक और निर्माणकारी...

सीएम का सिंगापुर यात्रा : छत्तीसगढ़ को मिले ₹43,600...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सिंगापुर यात्रा के अंतिम दिन छत्तीसगढ़ ने कौशल विकास और निवेश के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की।...

वीबी-जी राम जी में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, तीन...

बलौदाबाजार। विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (वीबी-जी राम जी) के प्रभावी क्रियान्वयन में लापरवाही बरतना तीन ग्राम रोजगार सहायकों को भारी पड़...

CG Crime : शादी का झांसा देकर युवती से...

सूरजपुर। जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर 24 वर्षीय युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती की...