17 साल की लड़की ने किया सुसाइड: 12वीं पास छात्रा ने लगाया मौत को गले… सुसाइड नोट में पिता से परेशान होने का जिक्र

कोरबा। पिता से परेशान छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। शव के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमे आत्महत्या का कारण पिता से परेशानी की बात का जिक्र किया गया है। घटना कोरबा के मानिकपुर चौकी क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक वार्ड नंबर 26 मुड़ापार बस्ती में संध्या साहू(17) अपने माता-पिता के साथ रहती थी। उसने इसी साल 12वीं की परीक्षा पास की थी। परिजनों का कहना है कि रोज की तरह शुक्रवार रात को संध्या खाना-खाकर अपने कमरे में चले गई थी। इसके बाद अगले दिन सुबह उसकी पंखे में फांसी के फंदे पर लटकी हुई लाश मिली है।

घटना के बाद उसके परिजनों ने पुलिस को इस बाती की जानकारी दी थी। खबर लगते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारा गया। वहीं मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया था, जिसमें लड़की परेशान होने की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। मामले में जांच जारी है।

नशेड़ी है पिता
संध्या का पति सियारमा साहू(39) शराब पीता है। वो कभी-कभी रोजी मजदूरी का काम करता है। मगर ज्यादा तर समय घर में रहता है। इसी बात से संध्या परेशान थी। वहीं संध्या की मां भी रोजी-मजदूरी करके पूरे घर का खर्चा चली रही है। आस-पास के लोगों ने बताया की खर्चा चलाने के लिए संध्या भी किसी दुकान में पहले काम करती थी।

सुसाइड नोट में ये लिखा
संध्या ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि मेरे पिताजी कुछ नहीं करते। पूरे घर की जिम्मेदारी मेरी मां पर है। मेरी मां बहुत मेहनती है। मुझे खूब सहयोग करती है। हम उसी की कमाई के चलते ही खाना-पीना खाते हैं। मां की वजह से भी मैं पढ़ाई कर रही हूं। लेकिन पढाई-लिखाई के साथ-साथ घर में खर्चा बहुत है, इसलिए मैं काफी दुखी हूं और अब जान दे रही हूं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...

CG News: महिला से घर में घुसकर छेड़खानी और...

रायगढ़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ओंगना गांव में महिला के घर में घुसकर छेड़खानी और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है...

भिलाई में चाकूबाजी, युवक की मौत, वारदात के बाद...

भिलाई। भिलाई नगर के नेहरू नगर चौक पर शनिवार रात हुई चाकूबाजी की घटना में घायल 26 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान रविवार...

Blinkit में नौकरी करने वाली युवती की निर्मम हत्या:...

क्राइम डेस्क शिकोहाबाद/फिरोजाबाद। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक क्विक-कॉमर्स कंपनी (ब्लिंकिट) में कार्यरत 21 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा...