CG: 18 निगम-मंडल और आयोग अध्यक्षों को मंत्री दर्जा, 3 बने कैबिनेट और 15 को राज्य मंत्री का प्रोटोकॉल

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के 18 निगम, मंडल और आयोगों के अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों को मंत्री पद का दर्जा देने का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा जारी इस आदेश के तहत 3 पदाधिकारियों को कैबिनेट मंत्री और 15 को राज्य मंत्री का प्रोटोकॉल दिया गया है।

15 पदाधिकारियों को राज्य मंत्री का प्रोटोकॉल:

शासन द्वारा जारी सूची के अनुसार शेष 15 निगम-मंडलों और आयोगों के अध्यक्षों व उपाध्यक्षों को राज्य मंत्री का दर्जा प्रदान किया गया है।

इस प्रशासनिक आदेश के बाद अब इन सभी पदाधिकारियों को राज्य शासन की ओर से मंत्री स्तर की सुविधाएं, भत्ता और आधिकारिक प्रोटोकॉल दिया जाएगा।

Exit mobile version