मनोहर गौशाला खैरागढ़ में मनाई गई मनोहर गुरुवर्या की 19वीं पुण्यतिथि

खैरागढ़। मनोहर गौशाला खैरागढ़ में परम पूज्य गुरुवर्या, छत्तीसगढ़रत्न शिरोमणि, महत्तरा पद विभूषिता मनोहर गुरुवर्या की 19वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान गुरुवर्या की प्रतिमा की पूजा-अर्चना कर दुग्धाभिषेक किया गया। बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने पूजा कर उनका आशीर्वाद लिया। मनोहर गौशाला के मैनेजिंग ट्रस्टी डॉ. अखिल जैन (पदम डाकलिया) ने बताया कि गौशाला का नामकरण उन्हीं के नाम से किया गया है। उन्होंने आशीर्वाद देकर मनोहर गौशाला निर्माण के लिए प्रेरणा दी थी। उनका जीवन बहुत ही सरल व उत्कृष्ट रहा। उन्हीं की सुशिष्या गुरुवर्या श्री मृगावती श्रीजी की पावन प्रेरणा से गाैशाला में पशुओं के लिए सर्वसुविधायुक्त अस्पताल, 11 सौ गौवंश के लिए शेड निर्माण, वैज्ञानिकों द्वारा रिसर्च, फसल अमृत, गौ अर्क सहित गोबर से निर्मित वस्तुओं के प्रोडक्ट बनाए जा रहे हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता संक्रमण, एक दिन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। 8 सितंबर को प्रदेश में एक ही दिन में 46 नए...

पिपरिया जलाशय में हादसा: दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे...

छुईखदान। पिपरिया जलाशय (नथेला बांध) में बुधवार सुबह दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे 12वीं कक्षा के छात्र की डूबने से मौत हो गई। मृतक...

CG News: एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं के छात्र...

बालोद। बालोद जिले के डौंडी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में कक्षा 10वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

लिव-इन रिलेशनशिप से परेशान मां पहुंची महिला आयोग, बेटे...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की मंगलवार को हुई सुनवाई में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा पारिवारिक विवाद सामने आया। एक मां ने शिकायत करते...