CG News: एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं के छात्र ने लगाई फांसी, कमरे में मिला शव

बालोद। बालोद जिले के डौंडी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में कक्षा 10वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद विद्यालय परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही डौंडी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक मृतक छात्र की पहचान विनय कुमार, पिता कामता राम के रूप में बताई जा रही है। वह ग्राम रीवागहन खेरथा का रहने वाला था और एकलव्य आवासीय विद्यालय डौंडी में रहकर कक्षा 10वीं की पढ़ाई कर रहा था।

बताया जा रहा है कि सुबह जब अन्य छात्र उठकर दैनिक क्रिया के लिए गए, उस दौरान विनय अपने कमरे में ही था। छात्र आज पीटी में भी शामिल नहीं हुआ। बाद में जब अन्य बच्चे वापस कमरे की ओर आए तो कमरा नंबर 16 में विनय को फांसी के फंदे पर लटका हुआ पाया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही विद्यालय प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। डौंडी पुलिस मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण कर रही है। फिलहाल छात्र के आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच के साथ-साथ स्कूल प्रबंधन और साथी छात्रों से भी पूछताछ कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

लिव-इन रिलेशनशिप से परेशान मां पहुंची महिला आयोग, बेटे...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की मंगलवार को हुई सुनवाई में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा पारिवारिक विवाद सामने आया। एक मां ने शिकायत करते...

छत्तीसगढ़: आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों के 1812 पदों पर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग (DPI) ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर 1812 भर्तियों का संक्षिप्त विज्ञापन...

सुपर-80 योजना: दुर्ग के मेधावी छात्रों को मिलेगी NEET...

दुर्ग। दुर्ग जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के उद्देश्य से संचालित 'सुपर-80' योजना के तहत बुधवार...

राज्यपाल रमेन डेका ने स्व. डॉ. तीजन बाई को...

दुर्ग। प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका ने बुधवार को दुर्ग प्रवास के दौरान गनियारी पहुंचकर प्रख्यात पंडवानी गायिका, पद्म विभूषण स्व. डॉ. तीजन बाई...