रोड एक्सीडेंट में DRG जवानों की मौत: नक्सल ड्यूटी पर गए थे जवान, वापस लौटते वक्त ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर…मौके पर दोनों की मौत

सुकमा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जीले सुकमा में आज दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। इस सड़क हादसे में दो DRG जवानों की मृत्यु हो गई है। हादसा नेशनल हाईवे क्रमांक 30 पर हुआ है। जानकारी के अनुसार DRG के दोनों जवान नक्सल ऑपरेशन के लिए एलमागुड़ा गए हुए थे। वापिस में बाइक से लौटते वक्त ट्रेलर ने बाइक को अपने चपेट में ले लिया।

ट्रेलर के टक्कर मारते ही दोनों काफी दूर फेंका गए जिससे उनके शरीर में गंभीर चोट आ गई थी। हादसा इतना भयानक था कि दोनों जवानों की मौके पर ही मौत हो गई और बाइक के परखच्चे उड़ गए। सड़क हादसे में जान गवानें वाले DRG जवानों का नाम पदाम मुया और मौसम सुब्बा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सक्ती गोलीकांड : कांग्रेस ने बनाई जांच समिति, रामकुमार...

रायपुर। सक्ती जिले के ग्राम जोंगरा में गोली मारकर युवती पूर्णिमा चौहान की नकाबपोश युवकों द्वारा की गई हत्या के मामले की जांच के...

छत्तीसगढ़ में चमकेगा हीरा! महासमुंद के बलौदा-बेलमुंडी में बड़ी...

रायपुर, 27 जून 2026। छत्तीसगढ़ की खनिज संपदा को नई पहचान दिलाने की दिशा में एक बहुत बड़ा और ऐतिहासिक कदम उठाया गया है।...

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, घर के सामने नशीली...

दुर्ग। अवैध नशीली टेबलेट की बिक्री करने वाले आरोपी को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया है। भिलाई के स्टेशन मरोदा क्षेत्र में आरोपी युवक...

दुर्ग में दो यूट्यूबर्स पर दूसरी FIR, वीडियो हटाने...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से जुड़े कथित इंस्टाग्राम चैट विवाद में फंसे 2 यूट्यूबर्स सागर साहू और पुष्पराज...