छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने सरपंच के पति का रेता गला: धारदार हथियार से उतारा मौत के घाट…गांव में फेंकी डेड बॉडी

दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा के अरनपुर थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने गांव की महिला सरपंच के पति की निर्मम हत्या कर दी है। बताया जा रहा है की नक्सलियों ने धारदार हथियार से युवक का गला रेत कर मौत के घाट उतारा है। नक्सलियों की मलांगेर एरिया कमेटी के हथियारबंद नक्सलियों ने वारदात को अंजाम दिया है। हत्या का कारण अभी तक अज्ञात है। पुलिस मामले की जांच कर रहीं है।

दैनिक भास्कर में प्रकाशित खबर के अनुसार शुक्रवार की देर रात मलांगेर एरिया कमेटी के करीब 5 से 6 हथियारबंद नक्सली रेवाली गांव में अचानक पहुंच गए। सरपंच पति भीमा बारसे को घर से उठाया। फिर उसे जंगल की तरफ लेकर गए। जिसके बाद भीमा की हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद नक्सलियों ने शव को गांव में ही फेंक दिया।

हालांकि नक्सलियों ने भीमा बारसे की हत्या क्यों की है, यह अभी स्पष्ट नहीं है। इस मामले पर दंतेवाड़ा के SP सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि, हत्या की जानकारी मिली है। लेकिन यह अभी स्पष्ट नहीं है कि हत्या नक्सलियों ने ही की है या फिर किसी और ने। जवानों को मौके के लिए रवाना किया गया है। जवान जब लौटेंगे तब कारणों का पता चलेगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़: स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, दुर्ग सहित...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं।...

प्रेम प्रकाश पाण्डेय की पहल से भिलाई नगर को...

भिलाई नगर। भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र (विधानसभा क्र.-65) में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना को मजबूती देने की दिशा में एक बड़ी पहल हुई है।...

कांकेर: 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और...

कांकेर। कांकेर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने नक्सल संगठन में DKSZC रैंक के 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और उसकी...

नगरीय निकाय चुनाव: कांग्रेस ने कसी कमर, 4 नगर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनावी रणनीति को धार देने और...