बलरामपुर में टमाटर से भरी पिकअप पलटी : सड़क पर बिखरी खेप तो समेटने दौड़े ग्रामीण, चालक मौके से गायब

बलरामपुर। जिले से गुजरने वाले नेशनल हाईवे-343 पर टमाटर से लदी एक पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। अधौरा गांव के पास अचानक अनियंत्रित हुई पिकअप सड़क किनारे पलट गई। वाहन पलटते ही उसमें भरे टमाटर सड़क और आसपास बिखर गए। इसके बाद वहां पहुंचे ग्रामीण टमाटर समेटते नजर आए।

मिली जानकारी के अनुसार, पिकअप में बड़ी मात्रा में टमाटर लोड थे, जिन्हें अंबिकापुर से झारखंड की ओर ले जाया जा रहा था। वाहन बलरामपुर कोतवाली क्षेत्र के अधौरा गांव के पास पहुंचा था, तभी चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और पिकअप सड़क से उतरकर पलट गई।

पिकअप पलटते ही मौके पर जुटी भीड़

हादसे के बाद सड़क किनारे बड़ी मात्रा में टमाटर फैल गए। इसकी जानकारी आसपास के लोगों को लगी तो मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। देखते ही देखते लोगों में बिखरे टमाटर उठाने की होड़ दिखाई देने लगी और ग्रामीण टमाटर समेटकर ले जाने लगे।

हादसे के बाद चालक के गायब होने की चर्चा

घटना के बाद पिकअप चालक के मौके से चले जाने की जानकारी भी सामने आई है। चालक वहां से क्यों गया और हादसा आखिर किन परिस्थितियों में हुआ, फिलहाल इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। मामले से जुड़ी विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। हादसे में किसी के घायल होने को लेकर भी अभी कोई पुष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर के जिओन बार में आधी रात बवाल :...

रायपुर। राजधानी रायपुर के आश्रम तिराहे स्थित जिओन बार में छत्तीसगढ़ी गाना बजाने को लेकर देर रात विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला...

दुर्ग में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को बड़ी...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां सामान्य वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने बड़ी...

छत्तीसगढ़ में 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 28 और 29 अक्टूबर को भारी बारिश की आशंका जताई जा रही है। समुद्र में बढ़ती हलचल और तेजी से बदल...

CG में भीषण सड़क हादसा: खड़ी ट्रक में घुसी...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार सुबह रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे-130 पर बलौदाबाजार जिले के दरचुरा...