देवउठनी एकादशी के पूजा में शामिल हुई MIC मेंबर रीता सिंह गेरा: सुपेला मंदिर प्रांगण में 1100 दीप किए गए प्रज्वलित…पार्षद वशिष्ठ नारायण मिश्रा भी थे मौजूद

भिलाई। देवोत्थानी एकादशी शुक्रवार को श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इसे हरि प्रबोधिनी एकादशी व देवउठनी एकादशी भी कहते हैं। इस दिन तुलसी विवाह भी होता है। नगर निगम भिलाई की पार्षद एवं एमआईसी मेंबर रीता सिंह गेरा बीते दिन सुपेला के मंदिर प्रांगण में देवउठनी एकादशी (तुलसी विवाह) के पूजा आयोजन में मुख्य अथिति के रूप में शामिल हुई। बता दे की मंदिर प्रांगण में 1100 दिप प्रज्वलित किए गए। रीता सिंह गेरा ने भी इस कार्य में हाथ बटाया।

रीता सिंह गेरा ने बताया की सुपेला क्षेत्र में देवउठनी एकादशी के दिन मंदिर प्रांगण में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का उन्हें अवसर मिला। यहाँ 1100 दीप प्रज्वलित किए गए, काफी मनमोहक दृश्य था। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने इस आयोजन में शिरकत हुए। रीता ने आगे बताय की उन्हें बच्चों के बिच रहकर काफी आनंद आया। बच्चों ने शानदार डांस परफॉरमेंस भी दिया। मंदिर प्रांगण में एक सकारात्मक अनुभूति का माहौल बन गया जिससे उनका मन प्रसन्न हो गया।

आपको बता दे की देवउठनी एकादशी के साथ मांगलिक कार्य जैसे- शादी, मुंडन, तिलकोत्सव, गृह प्रवेश आदि कार्य शुरू हो जाते है। इस अवसर पर घरों-मंदिरों और मठों में पूजन-अर्चन के साथ दीपदान किया जाता है। पूजा के दौरान नगर निगम भिलाई के सीनियर पार्षद वशिष्ठ नारायण मिश्रा भी मौजूद रहें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सक्ती गोलीकांड : कांग्रेस ने बनाई जांच समिति, रामकुमार...

रायपुर। सक्ती जिले के ग्राम जोंगरा में गोली मारकर युवती पूर्णिमा चौहान की नकाबपोश युवकों द्वारा की गई हत्या के मामले की जांच के...

छत्तीसगढ़ में चमकेगा हीरा! महासमुंद के बलौदा-बेलमुंडी में बड़ी...

रायपुर, 27 जून 2026। छत्तीसगढ़ की खनिज संपदा को नई पहचान दिलाने की दिशा में एक बहुत बड़ा और ऐतिहासिक कदम उठाया गया है।...

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, घर के सामने नशीली...

दुर्ग। अवैध नशीली टेबलेट की बिक्री करने वाले आरोपी को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया है। भिलाई के स्टेशन मरोदा क्षेत्र में आरोपी युवक...

दुर्ग में दो यूट्यूबर्स पर दूसरी FIR, वीडियो हटाने...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से जुड़े कथित इंस्टाग्राम चैट विवाद में फंसे 2 यूट्यूबर्स सागर साहू और पुष्पराज...