पेंड्रा में वनकर्मी से मारपीट का आरोप : ड्यूटी के दौरान बीट गार्ड की वर्दी फाड़ी, आरोपी पर FIR

पेंड्रा। गौरेला वन परिक्षेत्र के दर्री बीट में ड्यूटी के दौरान वनकर्मी के साथ कथित मारपीट और वर्दी फाड़ने का मामला सामने आया है। बीट गार्ड सूर्यकांत रात्रे की शिकायत के आधार पर गौरेला थाना पुलिस ने रुद्र मांझी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि दर्री बीट में पदस्थ बीट गार्ड सूर्यकांत रात्रे को इलाके में पेड़ काटे जाने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद वह अन्य वनकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने मौके का निरीक्षण करने के बाद आवश्यक कार्रवाई की और पंचनामा तैयार किया।

कार्रवाई के बाद लौटते समय हुआ विवाद

वन विभाग की टीम कार्रवाई पूरी करने के बाद वापस लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में विवाद होने की बात सामने आई है। बीट गार्ड की शिकायत के मुताबिक, आरोपी रुद्र मांझी ने उनके साथ हाथापाई की और उनकी वर्दी फाड़ दी। घटना के बाद वनकर्मी ने पूरे मामले की जानकारी विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को दी। इसके बाद गौरेला थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई गई।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा, एट्रोसिटी एक्ट समेत अन्य संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस अब शिकायत में लगाए गए आरोपों और घटना से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। फिलहाल मामले में पुलिस की जांच जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बिलासपुर में 2.50 लाख की हेरोइन के साथ युवक...

बिलासपुर। त्योहारों के बीच नशे के कारोबार पर नजर रख रही पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ACCU और सकरी पुलिस की संयुक्त टीम...

छत्तीसगढ़ में गोवर्धन पूजा पर बड़ा फैसला : 9...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर छुट्टी को लेकर बड़ा फैसला लिया है। 9 नवंबर 2026 को गोवर्धन पूजा के दिन...

रायपुर के जिओन बार में आधी रात बवाल :...

रायपुर। राजधानी रायपुर के आश्रम तिराहे स्थित जिओन बार में छत्तीसगढ़ी गाना बजाने को लेकर देर रात विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला...

बलरामपुर में टमाटर से भरी पिकअप पलटी : सड़क...

बलरामपुर। जिले से गुजरने वाले नेशनल हाईवे-343 पर टमाटर से लदी एक पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। अधौरा गांव के पास अचानक अनियंत्रित हुई पिकअप...