भिलाई। इस वक्त की बड़ी खबर महमरा एनीकट दुर्ग से आ रही है। महमरा एनीकट में डूबने से दो इंजीनियरिंग छात्रों की मौत हो गई। मृतक छात्रों में एक भिलाई का है तो दूसरा छात्र महासमुंद का रहने वाला है। पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, शांतिनगर भिलाई के रहने वाले हर्षित पिता सुनील कुमार अपने दोस्तों के साथ महमरा एनीकट गया था। उसके साथ भिलाई में रहकर इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले महासमुंद निवासी सुनील साहू भी था।
जानकारी के मुताबिक, सभी छात्र सेकंड और फर्स्ट ईयर की पढ़ाई कर रहे थे। आज मौसम सुहाना होने की वजह से सभी महमरा एनीकट चले गए। दो पानी में उतर गए और दोनों डूब गए। जिससे इनकी मौत हो गई। पुलिस और गोताखोरों ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर दोनों के शवों को ढूंढ निकाला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सभी छात्र जुनवानी इलाके में स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र थे।
