छत्तीसगढ़ के फिरोज रहमान और रुकमणी यादव चौथीं एशियन खो-खो चैंपियनशिप में टेक्निकल ऑफिसर नियुक्त; गुवाहाटी में होगा आयोजन

भिलाई। गुवाहाटी असम में आयोजित 4थीं एशियन खो-खो चैंपियनशिप दिनांक 20 मार्च से 23 मार्च 2023 तक गुवाहाटी असम में आयोजित है। जिसमें छत्तीसगढ़ एमेच्योर खो-खो संघ के रेफरी बोर्ड के कन्वीनर फिरोज रहमान एवं रुकमणी यादव की नियुक्ति तकनीकी अधिकारी के तौर पर हुई है । इस 4थीं एशियन खो-खो चैंपियनशिप का आयोजन एशिया खो-खो संघ एवं भारतीय खो-खो संघ के संयुक्त तत्वाधान में तामूलपुर स्पोर्ट्स कंपलेक्स गुवाहाटी में किया जा रहा है।

गौरतलब है कि इसके पूर्व भी फिरोज रहमान कई राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में तकनीकी अधिकारी के रूप में शामिल हो चुके हैं। वही रुकमणी यादव भी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शामिल हो चुकी है। उपलब्धि पर कमलजीत अरोरा उपाध्यक्ष भारतीय खो-खो संघ एवं अध्यक्ष छत्तीसगढ़ एमेच्योर खो खो संघ, गोविंद मुदलियार महासचिव, आलोक माथुर कोषाध्यक्ष, उमेश सिंह उपाध्यक्ष, संजय शर्मा, तरुण शुक्ला संयुक्त सचिव, मीनाक्षी अग्रवाल एवम सभी पदाधिकारियों ने अपनी शुभकामनाएं दी। उपरोक्त जानकारी श्री सचिन डोंगरे संयुक्त सचिव छत्तीसगढ़ एमेच्योर खो खो संघ ने दी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से...

जशपुर/कोरबा। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कई जिलों में शुक्रवार को बारिश हुई। वहीं जशपुर में आकाशीय बिजली की चपेट में...

CGMSC Scam – 5 अधिकारी गिरफ्तार: EOW ने सीजीएमएससी...

CG रायपुर। छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन (CGMSC) घोटाले में EOW ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया है। इन सभी अधिकारियों...

विधानसभा बजट सत्र का समापन : स्पीकर रमन सिंह...

रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का शुक्रवार को समापन हुआ। समापन भाषण में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने भाजपा विधायक अजय चंद्राकर...

हड़ताल पर गए ग्राम पंचायत सचिवों को अल्टीमेटम, 24...

रायपुर. प्रदेशभर के पंचायत सचिव इन दिनों अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं, जिससे गांवों का कामकाज ठप हो गया है। पंचायत संचालनालय...

ट्रेंडिंग