बीजापुर में माओवादी डंप का भंडाफोड़ : SLR-INSAS समेत हथियारों का जखीरा बरामद, BGL लॉन्चर और ग्रेनेड भी मिले

बीजापुर। जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा बलों को सर्चिंग और डिमाइनिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। बेदरे थाना क्षेत्र के लंका पहाड़ी जंगल में जवानों ने जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए माओवादी डंप को बरामद किया है। डंप से SLR, INSAS, .315 बोर बंदूक, BGL लॉन्चर, ग्रेनेड और बड़ी संख्या में कारतूस समेत अन्य सामग्री मिली है।

सुरक्षा बलों की टीम लंका पहाड़ी के जंगल में सर्चिंग के साथ डिमाइनिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान जमीन के अंदर संदिग्ध तरीके से छिपाकर रखे गए सामान का पता चला। जांच करने पर यह माओवादी डंप निकला, जिसके बाद मौके से हथियार और गोला-बारूद बरामद कर सुरक्षित कब्जे में लिया गया।

डंप से ये हथियार और गोला-बारूद मिले
पुलिस के मुताबिक, बरामद सामान में एक SLR/LMG रायफल, एक INSAS रायफल, एक .315 बोर बंदूक और दो BGL लॉन्चर शामिल हैं। इसके अलावा 17 BGL सेल और एक चाइना हैंड ग्रेनेड भी बरामद किया गया है। सुरक्षा बलों को मौके से 49 SLR राउंड, 15 .315 बोर राउंड और 15 BGL कारतूस मिले हैं। वहीं चार SLR मैगजीन, एक .315 बोर मैगजीन सहित अन्य सामग्री एवं उपकरण भी जब्त किए गए हैं।

सितंबर में लगातार मिल रहे छिपे हथियारों के डंप
बीजापुर में सितंबर महीने के दौरान सुरक्षा बलों की अलग-अलग कार्रवाई में माओवादियों द्वारा पहले से छिपाकर रखे गए हथियारों के डंप बरामद किए जा रहे हैं। इससे पहले भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के आदवाड़ा जंगल में भी जवानों ने सर्चिंग के दौरान AK-47, .315 बोर हथियार, सिंगल शॉट बंदूक और पिस्टल बरामद की थी। मौके से जिंदा कारतूस और मैगजीन भी मिली थीं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कांग्रेस के 307 ब्लॉक अध्यक्षों को प्रशिक्षण : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस की ओर से प्रदेशभर के ब्लॉक अध्यक्षों के लिए चलाए गए संभागवार प्रशिक्षण अभियान का मंगलवार को समापन हो गया। अभियान...

पुराने वीडियो पर MLA अजय चंद्राकर का एक्शन :...

धमतरी। भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर से जुड़े पुराने वीडियो को स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त 2026 का बताकर सोशल मीडिया पर...

महादेव सट्टा ऐप से जुड़े सौरभ चंद्राकर का भांजा...

दुर्ग। भिलाई नगर पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर योगेश सूर्यवंशी पर हुए जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया...

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर पथराव :...

रायपुर। असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री और असम कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल के काफिले पर कथित पथराव की...