रफ्तार ने ली भिलाई के दो युवकों की जान; हाईवे में दर्दनाक हादसा, कार के टक्कर से दोनों की मौत… परिजनों पर टुटा दुखों का पहाड़

दुर्ग। दुर्ग में बीती रात दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार ने दो युवकों की जान ले ली है। घटना बीती रात 9.30 बजे की बताई जा रही है। CSP वैभव बैंकर ने बताया कि, अंजोरा पुलिस चौकी क्षेत्र में बाइक क्रमांक CG 07 AZ 9026 में सवार होकर रूआबांधा निवासी अल्ताफ गनी 24 वर्ष और उसके पीछे संदीप आनंदन 35 वर्ष तेज रफ्तार में राजनांदगांव की ओर से भिलाई को ओर आ रहे थे।

इसी दौरान कार क्रमांक MP 50 CA 0698 और बाइक की टक्कर हो गई। बाइक सवार दोनो युवकों की मौत हो गई है। घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनो को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया था। जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। घटना शिवनाथ नदी पुल के तरफ पृथ्वी पैलेस से पहले अंजोरा साइड पर एक्सीडेंट होना बताया गया। बाइक काफी तेज रफ्तार में थी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

प्रदेश में किसानों को सतत रूप से हो खाद...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंत्रालय महानदी भवन में आगामी खरीफ सीजन को देखते हुए खाद और बीज की उपलब्धता को लेकर उच्च...

सरकारी कर्मचारियों को शेयर और म्युचुअल फंड में निवेश...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के अधिकारी, कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर है। सामान्य प्रशासन विभाग ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 में संशोधन अधिसूचित किया...

CBI की बड़ी कार्रवाई: छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में...

रायपुर. सीबीआई ने छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, कर्नाटक, राजस्थान, उत्तरप्रदेश, दिल्ली के कुल 40 से अधिक ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई की है. छत्तीसगढ़ में CBI ने...

स्वामी आत्मानंद कॉलेज दुर्ग के सहायक प्राध्यापक डॉ. संदीप...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट खोज करने के लिए दिया जाने वाला छत्तीसगढ़ युवा वैज्ञानिक अवार्ड 2025 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम...