बड़ी खबर: अलग-अलग जिलों में गणपति विसर्जन के दौरान 20 लोगों की मौत… 9 साल की बच्ची समेत 11 घायल… आधे से ज्यादा डूबने की वजह से मरे

महाराष्ट्र के विभिन्न इलाकों में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान हुई विभिन्न घटनाओं में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई, जिनमें से 14 की मौत डूबने से हुई है, तो 4 लोगों की मौत सड़क हादसे में हुई. एक की मौत पेड़ गिरने से हुई. यह जानकारी पुलिस ने दी.

गणेश विसर्जन के दौरान 14 लोगों की डूबने से मौत
मालूम हो कि 31 अगस्त से शुरू हुआ 10 दिवसीय गणेश उत्सव शुक्रवार को संपन्न हुआ. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि प्रदेश के वर्धा जिले के सवांगी में तीन लोग डूब गए, जबकि एक अन्य देवली में डूब गया. उन्होंने बताया कि यवतमाल जिले में मूर्ति विसर्जन के लिए गए दो व्यक्ति तालाब में डूब गए. अधिकारी ने बताया कि प्रदेश के अहमदनगर जिले के सुपा और बेलवंडी में अलग अलग घटनाओं में दो लोगों की डूबने से मौत हो गयी जबकि दो अन्य की मौत प्रदेश के जलगांव जिले में हो गयी. उन्होंने बताया कि पुणे के देहात क्षेत्र, धूले, सतारा और सोलापुर शहर में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गयी.

सड़क हादसे में चार की मौत
पुलिस अधिकारी ने बताया, गणेश प्रतिमा के विसर्जन के दौरान सड़क हादसे में नागपुर शहर के शक्करदारा इलाके में चार लोगों की मौत हो गयी. नागरिक निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि ठाणे के कोलबाद इलाके में बारिश के बीच एक पेड़ एक गणेश पंडाल पर गिर गया जिससे इस घटना में 55 साल के एक व्यक्ति की मौत हो गयी. उन्होंने बताया कि यह घटना शुक्रवार की रात को हुयी.

बिजली झटका लगने से 9 साल की बच्ची समेत 11 लोग घायल
एक अन्य अधिकारी ने बताया कि इस बीच रायगढ़ के पनवेल में बिजली का झटका लगने से नौ साल की एक बच्ची समेत 11 लोग घायल हो गये. उन्होंने बताया कि यह घटना शुक्रवार शाम को वडघर कोलीवाडा में हुयी. वहीं, प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान कई जगह कानून-व्यवस्था से जुड़ी घटनाएं भी हुईं. अधिकारी ने बताया कि शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के समर्थकों के बीच अहमदनगर जिले के तोपखाना में मारपीट हो गयी. जलगांव में गणेश प्रतिमा के विसर्जन के दौरान लोगों के एक समूह ने मेयर के बंगले पर पथराव किया.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो मिठाई और...

रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई...

बंदी की मौत के 3 साल बाद हत्या का...

जांजगीर-चांपा। जिले में बंदी जगदीश गोंड की मौत के करीब तीन साल बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट...

CG में जसगीत गाने जा रही महिलाओं को तेज...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार...