दुर्ग में पूर्व मंत्री के प्रतिनिधि सहित 200 कांग्रेस नेताओं ने थामा भाजपा का दामन… सांसद विजय बघेल ने किया स्वागत

दुर्ग-भिलाई। दुर्ग जिले में कांग्रेस के कई बडे़ नेता समेत कई कार्यकर्ता लगातार भाजपा में प्रवेश कर रहे है। रविवार सुबह पूर्व गृहमंत्री के प्रतिनिधि रामेश्वर वर्मा और पूर्व पार्षद सुलेखा यादव सहित 200 लोगों ने कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा प्रवेश कर लिया है। सांसद विजय बघेल ने सभी का पार्टी में स्वागत किया।

भाजपा प्रवेश कार्यक्रम के दौरान सांसद विजय बघेल ने कहा कि कांग्रेस बिखर गई है। वो खत्म होने के कगार पर पहुंच चुकी है। कांग्रेस का ना कोई विजन और ना कोई मिशन है। वो केवल परिवारवाद और भष्ट्राचार के बारे में सोचती है। कांग्रेस में जो अच्छी सोच रखते हुए देश के लिए कुछ करना चाहते हैं वे सब भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

भाजपा प्रवेश के दौरान रामेश्वर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस में उन्हें घुटन सी महसूस हो रही थी। वहां काम करने की आजादी नहीं थी। और तो और वो धर्म के लिए भी खुलकर काम नहीं कर पा रहे थे। वहीं सुलेखा यादव ने कहा कि वे कांग्रेस के लिए लंबे समय से काम कर रही थी, लेकिन पार्टी ने कभी उन्हें वो सम्मान नहीं दिया जिसकी वो हकदार थीं। हमेशा उनकी और उनके जैसे कई कार्यकर्ताओं की अनदेखी की जा रही थी। इसी के चलते उन्होंने कांग्रेस छोड़ने का फैसला किया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महतारी वंदन योजना में 27 हजार अपात्र! हजारों महिलाओं...

रायपुर। रायपुर में महतारी वंदन योजना के हजारों हितग्राहियों को अपात्र बताए जाने के बाद राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस का कहना...

जादू टोना के आरोप में 9वीं के छात्र को...

रायपुर। राजधानी रायपुर के सड्डू स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय में जादू टोना के आरोप में 9वीं के बच्चे को टीसी देने का मामला सामने...

बीएसपी स्क्रैप चोरी मामले में रायपुर पावर एंड स्टील...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के स्क्रैप चोरी मामले में पुलिस ने कार्रवाई का दायरा बढ़ाते हुए चोरी का स्क्रैप खरीदकर औद्योगिक संस्थान में...

पुराने नोट और सिक्के के बदले करोड़ों का झांसा:...

कबीरधाम: छत्तीसगढ़ की कबीरधाम पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसके कारनामे जानकर कोई भी हैरान रह...