दुर्ग में वोटर्स अवेयरनेस के लिए निकली बाइक रैली: 100% वोटिंग का मैसेज, IG-कलेक्टर ने दिखाई हरी झंडी… SP ने खुद बुलेट चलाकर किया नेतृत्व

दुर्ग-भिलाई। लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण के लिए दुर्ग जिले में 7 मई को मतदान होना है। मतदान जागरूकता के लिए दुर्ग जिला प्रशासन और पुलिस ने रविवार सुबह बाइक रैली का आयोजन किया। बाइक रैली को IG दुर्ग राम गोपाल गर्ग, कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी और संजय शर्मा, पुलिस मुख्यालय रायपुर द्वारा स्वीप लिखा हुआ हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सेक्टर-9 परिवार चौक से बाइक रैली की शुरुआत हुई। इस रैली की अगुवाई खुद दुर्ग पुलिस कप्तान जितेंद्र शुक्ला बुलेट चला कर की। उन्होंने कहा कि जब पुलिस के जवान 24 घंटे ड्यूटी करते हुए मतदान कर सकते हैं, तो हम नागरिक घर में रहकर मतदान करने क्यों नहीं कर सकते हैं। ऐसा ही संदेश लेकर जिला और पुलिस प्रशासन टीम आज बाइक रैली के जरिए पब्लिक के बीच पहुंची है।

बाईक रैली परिवार चौक से सेक्टर 9, 32 बंगला तिराहा, वाई सेप ब्रिज, मालवीनगर चौक, राजेन्द्र पार्क चौक, उतई तिराहा, साई द्वार, जेल तिराहा, एमडी बंगला, पंथी चौक, डीपीएस चौक, मिराज तिराहा, सिविक सेन्टर होते वापस परिवार चौक पर समाप्त हुआ। आज के इस बाईक रैली में पुलिस अधीक्षक, जितेन्द्र शुक्ला के साथ जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारी रैली में शामिल हुए। IG रामगोपाल गर्ग, पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज द्वारा द्वितीय चरण में हुए राजनांदगांव एवं कांकेर के चुनाव में मतों का प्रतिशत बढ़ने पर दुर्ग लोकसभा क्षेत्र में भी इसी प्रकार मत प्रतिशत बढ़ाने हेतु मतदाताओं से अपने मत का प्रयोग करते हुए अधिक-अधिक संख्या में चुनाव शामिल होने हेतु आग्रह किया गया।

ऋचा प्रकाश चौधरी, कलेक्टर दुर्ग द्वारा कहा गया 7 मई को होने वाले तृतीय चरण के लोकसभा चुनाव में दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के मतदाता अधिक से अधिक अपने मतो का प्रयोग करे और जिला प्रशासन के 100 प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को पूरा करने में सहयोग करें। जितेन्द्र शुक्ला, पुलिस अधीक्षक, दुर्ग ने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव सबसे बड़ा पर्व है लोगो अपनी जिम्मेदारी के साथ देश की जिम्मेदारी को समझते हुए वे मतदान करे और दूसरो को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करें ताकि अधिक से अधिक संख्या में मतों का प्रतिशत बढ़े।

संजय शर्मा, सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय रायपुर ने कहा कि, मत देना एक मतदाता का अधिकार है, देशहित में उन्हे मत अवश्य देना चाहिए। इसी प्रकार सड़क पर दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट धारण करना उनकी जिम्मेदारी है ताकि वें स्वयं सुरक्षित रह सके। विगत वर्ष 2023 में छत्तीसगढ में लगभग 6 हजार सड़क हादसे में 4 हजार दो पहिया वाहन चालक की मृत्यु हुई है, जो अधिकांश बिना हेलमेट की वजह से मृत्यु होना पाया गया यदि कोई व्यक्ति दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट धारण करता है तो सड़क दुर्घटना में होने वाली मौत को 40 प्रतिशत को कम किया जा सकता है। आज के इस बाईक रैली में जिला प्रशासन दुर्ग एवं पुलिस विभाग दुर्ग के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी के साथ यंग इंडिया सामाजिक संस्थान, छत्रपति शिवाजी कॉलेज के छात्र, ट्राफिक वार्डन, एवं आम नागरिक शामिल हुए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के श्रमिक की मौत,...

रायपुर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक घायल हो...

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पंजाब से हेरोइन मंगाकर...

दुर्ग। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। स्मृति नगर थाना पुलिस ने पंजाब से...

दुर्ग पुलिस का ऑनलाइन सट्टा गिरोह पर बड़ा एक्शन,...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के...

शिक्षिका ने बच्चों के सामने किया तंत्र-मंत्र जैसा अनुष्ठान,...

जांजगीर-चांपा। जिले के बलौदा विकासखंड के काठापाली गांव स्थित शासकीय स्कूल में शिक्षिका द्वारा बच्चों के सामने तंत्र-मंत्र जैसी गतिविधि किए जाने का मामला सामने...