ज्ञानु-जानू वीडियो विवाद में एक्शन : अमित जोगी को पुलिस का नोटिस, 24 घंटे में थाने में पेश होने के निर्देश

रायपुर। ‘ज्ञानु-जानू’ वीडियो को लेकर शुरू हुआ विवाद अब कानूनी कार्रवाई तक पहुंच गया है। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी को रायपुर पुलिस ने पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया है। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने जोगी निवास पर नोटिस चस्पा कर उन्हें 24 घंटे के भीतर थाने में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों की जानकारी लेने के लिए उनका बयान दर्ज करना जरूरी है।

पुलिस के मुताबिक, इस मामले में 3 नवंबर को अपराध दर्ज किया गया था। जांच के तहत अमित जोगी से पूछताछ की जानी है। उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 196, 352, 353(2), 356(2) और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। नोटिस के जरिए उन्हें निर्धारित समय सीमा में थाने पहुंचकर अपना पक्ष रखने को कहा गया है।

क्या है ‘ज्ञानु-जानू’ वीडियो विवाद?

दरअसल, अमित जोगी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया था, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य निर्वाचन आयुक्त जैसे दिखने वाले मुखौटे पहने दो पात्र नजर आ रहे थे। वीडियो में दोनों पात्रों की प्रतीकात्मक शादी और हनीमून से जुड़े दृश्य दिखाए गए थे। वीडियो सामने आने के बाद भाजपा नेताओं ने इसे आपत्तिजनक बताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर रायपुर के सिविल लाइंस थाने में मामला दर्ज किया गया।

विवाद बढ़ा तो पोस्ट हटाकर मांगी माफी

वीडियो को लेकर राजनीतिक और सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं तेज होने के बाद अमित जोगी ने संबंधित पोस्ट हटा दी। उन्होंने सार्वजनिक रूप से खेद जताते हुए कहा कि उनका संदेश देने का उद्देश्य उनके विचारों के लिहाज से प्रासंगिक हो सकता है, लेकिन उसे प्रस्तुत करने का तरीका उचित नहीं था। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वे अपनी मान्यताओं के अनुरूप मर्यादा का उल्लंघन नहीं करना चाहते थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महादेव सट्टा ऐप केस : सीएम साय बोले- सौरभ...

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को भारत लाए जाने के बाद जांच की दिशा को लेकर उम्मीदें बढ़...

कपड़ा शोरूम में काम करने गई दीपा की संदिग्ध...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के जगदलपुर में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। कोतवाली थाना क्षेत्र...

धान खरीदी में 1.44 करोड़ की गड़बड़ी : आसुलखार...

भानुप्रतापपुर। कांकेर जिले में धान खरीदी व्यवस्था में बड़ी अनियमितता का मामला सामने आया है। भानुप्रतापपुर विकासखंड के आसुलखार धान खरीदी केंद्र में जांच...

महादेव सट्टा ऐप केस : सौरभ चंद्राकर 8 दिन...

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में जांच का सामना कर रहे सौरभ चंद्राकर को विशेष अदालत ने 8 दिन की CBI रिमांड पर...