महादेव सट्टा ऐप केस : सीएम साय बोले- सौरभ चंद्राकर से पूछताछ में खुलेंगे कई राज, कई लोगों के नाम आएंगे सामने

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को भारत लाए जाने के बाद जांच की दिशा को लेकर उम्मीदें बढ़ गई हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि सौरभ चंद्राकर इस पूरे मामले का प्रमुख आरोपी है और अब सीबीआई उससे पूछताछ करेगी। इस पूछताछ में सट्टा नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के नाम भी सामने आ सकते हैं। मुख्यमंत्री ने संकेत दिए कि जांच आगे बढ़ने के साथ इस अवैध कारोबार में शामिल दूसरे लोगों पर भी कार्रवाई हो सकती है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सौरभ चंद्राकर को विदेश से भारत लाया जा चुका है। अब जांच एजेंसी उससे पूरे मामले को लेकर पूछताछ करेगी। पूछताछ के दौरान नेटवर्क के संचालन, उससे जुड़े लोगों और अन्य पहलुओं पर जानकारी मिलने की संभावना है। उनके मुताबिक, इस कार्रवाई से मामले में शामिल अन्य लोगों की मुश्किलें भी बढ़ सकती हैं।

कांग्रेस पर लोकतंत्र को लेकर साधा निशाना

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस की ओर से लोकतंत्र को लेकर की गई टिप्पणी पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने आरोप लगाया कि देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए कांग्रेस और इंडी गठबंधन सबसे बड़ा खतरा हैं। साय ने आपातकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि उस दौर में विपक्षी नेताओं को जेल में डाला गया, मीडिया की स्वतंत्रता पर पाबंदियां लगाई गईं और निर्वाचित सरकारों को बर्खास्त किया गया था। उन्होंने कहा कि जिस राजनीतिक दल के शासनकाल में लोकतांत्रिक व्यवस्था और संस्थाओं पर सवाल उठे, उसका आज लोकतंत्र की रक्षा की बात करना विरोधाभासी है।

EVM और चुनाव आयोग पर कांग्रेस को घेरा

सीएम श्री साय ने चुनावी नतीजों के बाद कांग्रेस के रुख पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि चुनाव में हार मिलने पर कांग्रेस ईवीएम और चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाती है, जबकि जीत मिलने पर इन्हीं व्यवस्थाओं पर भरोसा जताती है। मुख्यमंत्री ने इसे कांग्रेस का दोहरा रवैया बताया। उन्होंने कहा कि इन्हीं मुद्दों को जनता के बीच रखने के लिए ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा आयोजित की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर में होने वाली इस पदयात्रा में शामिल होंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

ज्ञानु-जानू वीडियो विवाद में एक्शन : अमित जोगी को...

रायपुर। ‘ज्ञानु-जानू’ वीडियो को लेकर शुरू हुआ विवाद अब कानूनी कार्रवाई तक पहुंच गया है। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी...

कपड़ा शोरूम में काम करने गई दीपा की संदिग्ध...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के जगदलपुर में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। कोतवाली थाना क्षेत्र...

धान खरीदी में 1.44 करोड़ की गड़बड़ी : आसुलखार...

भानुप्रतापपुर। कांकेर जिले में धान खरीदी व्यवस्था में बड़ी अनियमितता का मामला सामने आया है। भानुप्रतापपुर विकासखंड के आसुलखार धान खरीदी केंद्र में जांच...

महादेव सट्टा ऐप केस : सौरभ चंद्राकर 8 दिन...

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में जांच का सामना कर रहे सौरभ चंद्राकर को विशेष अदालत ने 8 दिन की CBI रिमांड पर...