2006 बैच के IFS विवेक आचार्य को मिली नई जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के बने कार्यकारी संचालक

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने भारतीय वन सेवा (IFS) के 2006 बैच के वरिष्ठ अधिकारी विवेक आचार्य की नई पदस्थापना का आदेश जारी किया है। पर्यटन मंडल के प्रबंध संचालक (MD) पद से हटाए जाने के बाद अब उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम लिमिटेड (CGRFDC) का कार्यकारी संचालक बनाया गया है।

सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के बाद वन विभाग में वापसी

विवेक आचार्य की सेवाएं 18 अगस्त 2026 को सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) के आदेश के तहत वन विभाग को वापस लौटाई गई थीं। इसी कड़ी में 29 अगस्त 2026 को मंत्रालय (महानदी भवन), नवा रायपुर से वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा आधिकारिक आदेश जारी कर उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम में यह नई जिम्मेदारी सौंपी गई।

अस्थायी रूप से संभालेंगे पदभार

जारी आदेश के अनुसार, विवेक आचार्य की यह पदस्थापना अस्थायी रूप से की गई है। इससे पहले वे लंबे समय तक छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अब वे वन विकास निगम के प्रशासनिक और विभागीय कार्यों की कमान संभालेंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CGPSC Exam Postponed: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने सूबेदार,...

रायपुर: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य में आयोजित होने वाली बहुप्रतीक्षित सूबेदार / उप निरीक्षक संवर्ग / प्लाटून कमांडर (मुख्य) परीक्षा-2024 को...

भिलाई: रूंगटा पब्लिक स्कूल की प्रदर्शनी में साकार हुई...

संजय रूंगटा ग्रुप द्वारा संचालित रूंगटा पब्लिक स्कूल में शैक्षणिक प्रदर्शनी ‘भारत : ज्ञान की शाश्वत यात्रा’ का आयोजन। जिला शिक्षा अधिकारी (दुर्ग) जगजीत धीर...

छत्तीसगढ़ से मानसून की पूरी तरह विदाई, इस सीजन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून की पूरी तरह विदाई हो गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, प्रदेश के सभी जिलों से...

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED का बड़ा दावा, राजीव भवन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले की जांच में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ा खुलासा करने का दावा किया है। जांच एजेंसी के मुताबिक,...