CG – पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जुआ खेलते 9 हाई-प्रोफाइल आरोपी गिरफ्तार, ₹1.14 लाख नगदी जब्त

CG

रायपुर। राजधानी के कटोरा तालाब स्थित ईलेवन ग्राउंड के पास सिविल लाइन थाना पुलिस ने ताश के पत्तों पर दांव लगा रहे जुआरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मौके से 9 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से ₹1,14,500 नगद और ताश की पत्ती जब्त की है।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस की घेराबंदी

28 अगस्त की शाम पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कटोरा तालाब ईलेवन ग्राउंड के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस की टीम ने इलाके में घेराबंदी कर रेड मारी। पुलिस की अचानक हुई कार्रवाई से मौके पर भगदड़ मच गई। इस दौरान कुछ लोग भागने में सफल रहे, जबकि 9 आरोपियों को पुलिस ने रंगे हाथ धर दबोचा।

इन आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

पकड़े गए आरोपियों की पहचान रनवीर सिंह (32, टिकरापारा), सागर बालानी (33, तेलीबांधा), यरुल श्रीवास्तव (30, सिविल लाइन), वैभव मल्होत्रा (26, न्यू राजेंद्र नगर), किन्तव पारेख (33, खमतराई), अंकुर श्रीवास्तव (28, सिविल लाइन), वरुण यदु (32, बैरन बाजार), सागर शर्मा (28, खम्हारडीह) और नमन अग्रवाल (28, शंकर नगर) के रूप में हुई है।

छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज किया है। नियमानुसार कार्रवाई के बाद सभी आरोपियों को जमानत मुचलके पर रिहा कर दिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CGPSC Exam Postponed: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने सूबेदार,...

रायपुर: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य में आयोजित होने वाली बहुप्रतीक्षित सूबेदार / उप निरीक्षक संवर्ग / प्लाटून कमांडर (मुख्य) परीक्षा-2024 को...

भिलाई: रूंगटा पब्लिक स्कूल की प्रदर्शनी में साकार हुई...

संजय रूंगटा ग्रुप द्वारा संचालित रूंगटा पब्लिक स्कूल में शैक्षणिक प्रदर्शनी ‘भारत : ज्ञान की शाश्वत यात्रा’ का आयोजन। जिला शिक्षा अधिकारी (दुर्ग) जगजीत धीर...

छत्तीसगढ़ से मानसून की पूरी तरह विदाई, इस सीजन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून की पूरी तरह विदाई हो गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, प्रदेश के सभी जिलों से...

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED का बड़ा दावा, राजीव भवन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले की जांच में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ा खुलासा करने का दावा किया है। जांच एजेंसी के मुताबिक,...