दुर्ग में दर्दनाक हादसा : बाइक और कार में टक्कर, 3 साल के बच्चे की मौत, पिता की हालत गंभीर

दुर्ग। जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 3 साल के बच्चे की मौत हो गई। दुर्घटना में बच्चे के पिता गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रायपुर स्थित AIIMS रेफर किया गया है। हादसा मुरमुंदा के पास स्पोर्ट्स बाइक और कार की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर के कारण हुआ।

मुरमुंदा के पास हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, कुम्हारी निवासी युवक अपने 3 साल के बेटे को लेकर स्पोर्ट्स बाइक से जा रहा था। इसी दौरान मुरमुंदा के पास सामने से आ रही कार से बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार पिता और उसका मासूम बेटा सड़क पर गिर पड़े। दोनों को गंभीर चोटें आईं।

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान 3 साल के बच्चे ने दम तोड़ दिया। वहीं, बच्चे के पिता की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रायपुर AIIMS रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही नंदिनी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में मर्ग कायम कर दुर्घटना की जांच शुरू की गई है।

पुलिस ने हादसे में शामिल कार और स्पोर्ट्स बाइक की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। मौके का निरीक्षण करने के साथ प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस दोनों वाहनों की स्थिति और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर दुर्घटना की वजह पता लगाने में जुटी है।पुलिस के मुताबिक, जांच पूरी होने के बाद ही हादसे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CGPSC Exam Postponed: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने सूबेदार,...

रायपुर: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य में आयोजित होने वाली बहुप्रतीक्षित सूबेदार / उप निरीक्षक संवर्ग / प्लाटून कमांडर (मुख्य) परीक्षा-2024 को...

भिलाई: रूंगटा पब्लिक स्कूल की प्रदर्शनी में साकार हुई...

संजय रूंगटा ग्रुप द्वारा संचालित रूंगटा पब्लिक स्कूल में शैक्षणिक प्रदर्शनी ‘भारत : ज्ञान की शाश्वत यात्रा’ का आयोजन। जिला शिक्षा अधिकारी (दुर्ग) जगजीत धीर...

छत्तीसगढ़ से मानसून की पूरी तरह विदाई, इस सीजन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून की पूरी तरह विदाई हो गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, प्रदेश के सभी जिलों से...

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED का बड़ा दावा, राजीव भवन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले की जांच में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ा खुलासा करने का दावा किया है। जांच एजेंसी के मुताबिक,...