CG ब्रेकिंग: 22 नक्सली मुठभेड़ में ढेर… दो अलग-अलग मुठभेड़ में मारे गए नक्सली… अब तक 22 की डेड बॉडी रिकवर, आपरेशन अभी भी जारी

बीजापुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फर पुलिस और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ में नक्सलियों को जवानों ने ढेर कर दिया है। मुठभेड़ में 22 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। अभी भी दोनों तरफ से गोलीबारी चल रही है। नक्सलियों को पूरी बटालियन घेर ली गयी है, लिहाजा मुठभेड़ का आंकड़ा और भी ज्यादा हो सकता है। साथ ही कई अत्याधुनिक और ऑटोमैटिक हथियार को भी जवानों ने बरामद किया है। बीजापुर में 18 और कांकेर में 4 नक्सली मारे गए हैं।

22 नक्सलियों क शव अब तक बरामद किये जा चुके हैं। अभी भी इलाके में सर्चिंग जारी है। नक्सलियों का आंकड़ा और कहीं ज्यादा हो सकता है। वहीं नारायणपुर-दंतेवाड़ा बॉर्डर पर स्थित थुलथुली इलाके में IED ब्लास्ट की चपेट में आने से दो जवान जख्मी हैं। दोनों की हालत खतरे से बाहर है। यहां भी सर्च ऑपरेशन चल रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हड़ताल पर बैठे अतिथि शिक्षकों को DPI का अल्टीमेटम,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में हड़ताल पर बैठे अतिथि शिक्षकों को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने प्रदेश...

एक ही पेड़ पर युवक-युवती के शव मिलने से...

जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र के धाराशिव गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब खेत के पास एक ही पेड़ पर युवक और...

GGU में छात्रों के विरोध के बाद BA-LLB छठवें...

बिलासपुर। गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में BA-LLB छठवें सेमेस्टर की दोबारा परीक्षा कराने के फैसले को लेकर छात्रों का विरोध आखिरकार रंग लाया। छात्रों...

एसीबी की बड़ी कार्रवाई, एक लाख रुपये रिश्वत लेते...

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से बड़ी खबर सामने आई है। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने सक्ती अस्पताल के सिविल सर्जन संतोष पटेल को...