सुपेला के लाल बहादुर शास्त्री शासकीय अस्पताल में दबंगई करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार… भाजयुमो युवा नेताओं ने डॉक्टर और स्टाफ के साथ की गाली-गलौज और मारपीट; पुलिस को 2 और आरोपियों की तलाश

भिलाई। भिलाई सुपेला स्थित लाल बहादुर शास्त्री शासकीय अस्पताल में डॉक्टरों के साथ मारपीट और तोड़फोड़ करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना के समय अस्पताल में कार्यरत चिकित्सकों और कर्मचारियों के साथ अज्ञात व्यक्तियों ने गाली-गलौज करते हुए हमला किया और शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। सुपेला पुलिस की सक्रियता से आरोपी गिरफ्तार हुए हैं, जबकि घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियों वाहन भी जब्त कर लिया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम :-

  1. अभय चैबे (24 वर्ष), निवासी नवीन नगर, चरोदा, जिला दुर्ग
  2. गौतम सिंह (21 वर्ष), निवासी शांति पारा, तालाब रोड, जिला दुर्ग
  3. सागर पटेल (20 वर्ष), निवासी शांति पारा, तालाब रोड, जिला दुर्ग

आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 221, 115(2), 296, 351(3), 132, 190, 191(2), 324(3) और सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 1984 की धारा 3 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। इस कांड के बाद डॉक्टरों और स्टाफ ने अस्पताल से थाना तक पैदल मार्च किया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ASP, CSP और सुपेला थाना प्रभारी से मुलाकात की।

प्रार्थी डॉ. पियाम सिंह ने थाना सुपेला में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 24 सितंबर 2024 की सुबह करीब 5:30 से 6:30 बजे के बीच अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों और कर्मचारियों के साथ अज्ञात व्यक्तियों ने शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की। इन व्यक्तियों ने न केवल गाली-गलौज की, बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी, जिससे ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को चोटें आईं।

पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला के निर्देश पर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर भिलाई) सुखनंदन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक सत्यप्रकाश तिवारी के मार्गदर्शन में सुपेला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रार्थी द्वारा बताए गए हुलिए और फुटेज के आधार पर आरोपियों अभय चौबे, गौतम सिंह और सागर पटेल को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपने अन्य साथियों गिनिश साहू और हरीश तारक उर्फ मुन्ना के साथ मिलकर इस कृत्य को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपियों को आज न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, जबकि अन्य दो आरोपी फरार हैं। इस कार्यवाही में थाना सुपेला के निरीक्षक राजेश मिश्रा, उप निरीक्षक मनीष बाजपेयी, प्र.आर. प्रकाशचन्द्र तिवारी, मनीष अग्निहोत्री, आरक्षक अजीत सिंह और रमेश जायसवाल ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई की कांग्रेस नेत्री रीता सिंह समेत पति और...

भिलाई। करोड़ों रुपये के जमीन सौदे में भिलाई नगर निगम की एमआईसी सदस्य, वार्ड-39 की कांग्रेस पार्षद रीता सिंह, उनके पति रमेश चंद्र सिंह और...

आधी रात बर्थडे पार्टी में हंगामा, पुलिस से धक्का-मुक्की...

रायपुर। राजधानी रायपुर के गांधी नगर कालीबाड़ी क्षेत्र में देर रात बर्थडे पार्टी के दौरान तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजाकर हंगामा करना सात...

CG News : बाल संप्रेक्षण गृह से 8 बच्चे...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में स्थित बरोंड़ा बाजार के बाल संप्रेक्षण गृह से सोमवार तड़के 8 बच्चे फरार हो गए। घटना के बाद...

दुर्ग में सरपंच पति की चाकू मारकर हत्या, चार...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में लूटपाट के दौरान ग्राम तुमाकला के सरपंच पति एवं उपसरपंच प्रकाश सिंह कश्यप की चाकू मारकर हत्या कर...