CG – सिद्धी पाने कब्र से निकाला महिला का शव: लाश को रखकर करने लगे तांत्रिक क्रिया, फिर…

CG

डेस्क। छत्‍तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां तंत्र-मंत्र की सिद्धी के लिए दो लोगों ने कब्र से महिला का शव खोदकर निकाल लिया। इसके बाद शव को सामने रखकर तांत्रिक क्रियाएं की। छुरा थाना क्षेेत्र के ग्राम सिवनी की ये घटना सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर दो आरोपियों को अरेस्‍ट कर लिया है। इसकी पुष्टि एएसपी जितेंद्र चंद्राकर ने की है।

मिली जानकारी के मुताबिक, भुखन विश्वकर्मा की पत्नी सुनेती विश्वकर्मा की मृत्यु होने के बाद शव को मिट्टी में दफनाकर अंतिम संस्कार किया गया था। गांव के ही एक व्यक्ति और उसके अन्य साथी ने लाश को कब्र से बाहर निकालकर पूजा तंत्र विधा जैसा कार्य किया गया था।

मृतक के ही मोहल्ले के रहने वाले ने इस घटना को अंजाम दिया है। आसपास पता किए तो पता चला कि गांव के नंदे यादव शाम को रापा फावड़ा लेकर श्मशान घाट की ओर गया था। गांव में नंदे यादव को बुलाकर पूछताछ की गई तो कब्र को अपने साथियों के साथ खोदना बताया।

मृतक के परिजन और ग्रामीणों ने इस मामले की शिकायत छुरा थाने में की। इस घटना के बाद गांव में आक्रोश है। छुरा पुलिस मौके पर पहुंची और सही ढंग से ग्रामीणों और परिजनों के माध्यम से खुदी हुई कब्र को ठीक किया। ग्रामीणों को समझाइश देते हुए पुलिस ने मामला शांत कराया। वहीं पुलिस ने 24 घंटे के अंदर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महतारी वंदन योजना में 27 हजार अपात्र! हजारों महिलाओं...

रायपुर। रायपुर में महतारी वंदन योजना के हजारों हितग्राहियों को अपात्र बताए जाने के बाद राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस का कहना...

जादू टोना के आरोप में 9वीं के छात्र को...

रायपुर। राजधानी रायपुर के सड्डू स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय में जादू टोना के आरोप में 9वीं के बच्चे को टीसी देने का मामला सामने...

बीएसपी स्क्रैप चोरी मामले में रायपुर पावर एंड स्टील...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के स्क्रैप चोरी मामले में पुलिस ने कार्रवाई का दायरा बढ़ाते हुए चोरी का स्क्रैप खरीदकर औद्योगिक संस्थान में...

पुराने नोट और सिक्के के बदले करोड़ों का झांसा:...

कबीरधाम: छत्तीसगढ़ की कबीरधाम पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसके कारनामे जानकर कोई भी हैरान रह...