ऑल इंडिया पुलिस वेटलिफ्टिंग क्लस्टर चैंपियनशिप 2024-25: BSF और राजस्थान पुलिस ने जीते गोल्ड मेडल… IG और मुख्य आयोजन समिति के सदस्य गर्ग ने प्रदान किए मेडल

दुर्ग-भिलाई। दुर्ग जिले में आयोजित प्रथम ऑल इंडिया पुलिस वेटलिफ्टिंग क्लस्टर चैंपियनशिप 2024-25 का आयोजन 23 और 24 सितंबर को हुआ। इस प्रतियोगिता में वेटलिफ्टिंग, पावर लिफ्टिंग और योग के विभिन्न इवेंट्स आयोजित किए गए। प्रतियोगिता के पहले दिन, रिथमिक योग के पुरुष वर्ग में बीएसएफ के बी.पी. रामबाबू मीना ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि आंध्र प्रदेश पुलिस के एम.पी. नायडू ने रजत और राजस्थान पुलिस के खियाराम मुकेश ने कांस्य पदक प्राप्त किया। महिला वर्ग में राजस्थान पुलिस की गायत्री देवी ने गोल्ड जीता, जबकि बीएसएफ की गुड़िया देवी ने सिल्वर और पंजाब पुलिस की जशनदीप कौर ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।

वेटलिफ्टिंग के पुरुष वर्ग के 55 किलोग्राम इवेंट में सीआरपीएफ के विक्रम कुमार ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि उत्तर प्रदेश पुलिस के रोहित कुमार यादव को रजत और तमिलनाडु पुलिस के बी.एस. वेंकटेश को कांस्य मिला। महिला वर्ग के 45 किलोग्राम में बीएसएफ की सुषमा पटेल ने स्वर्ण, ओडिशा पुलिस की मिनाती कुमारी दास ने रजत और सीआरपीएफ की ए. संध्या रानी देवी ने कांस्य पदक जीता।

दूसरे दिन, पुरुष वर्ग के 59 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग इवेंट में राजस्थान पुलिस के टीकेंद्र सिंह ने स्वर्ण, उत्तर प्रदेश पुलिस के राकेश कुमार ने रजत और महाराष्ट्र पुलिस के आर.बी. यादव ने कांस्य पदक जीता। 66 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग में उत्तर प्रदेश पुलिस के पवन शर्मा ने स्वर्ण, उत्तराखंड पुलिस के संतोष कुमार ने रजत और झारखंड पुलिस के प्रेम छेत्री ने कांस्य पदक जीता।

मेडल सेरेमनी में पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज और अखिल भारतीय पुलिस स्पोर्ट्स क्लस्टर की मुख्य आयोजन समिति के सदस्य रामगोपाल गर्ग ने खिलाड़ियों को मेडल प्रदान किए और उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उप महानिरीक्षक डी. श्रवण, खेल अधिकारी कमांडेंट 1st बटालियन राजेश कुकरेजा, प्रज्ञा मेश्राम, सबा अंजुम, राकेश सिन्हा (एसबीआई उप महाप्रबंधक) और सूर्योदय दुबे (महाप्रबंधक, जिंदल स्टील) भी उपस्थित थे। इस तरह, यह प्रतियोगिता पुलिस बलों के खिलाड़ियों के बीच खेल भावना और प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने में सफल रही।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महतारी वंदन योजना में 27 हजार अपात्र! हजारों महिलाओं...

रायपुर। रायपुर में महतारी वंदन योजना के हजारों हितग्राहियों को अपात्र बताए जाने के बाद राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस का कहना...

जादू टोना के आरोप में 9वीं के छात्र को...

रायपुर। राजधानी रायपुर के सड्डू स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय में जादू टोना के आरोप में 9वीं के बच्चे को टीसी देने का मामला सामने...

बीएसपी स्क्रैप चोरी मामले में रायपुर पावर एंड स्टील...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के स्क्रैप चोरी मामले में पुलिस ने कार्रवाई का दायरा बढ़ाते हुए चोरी का स्क्रैप खरीदकर औद्योगिक संस्थान में...

पुराने नोट और सिक्के के बदले करोड़ों का झांसा:...

कबीरधाम: छत्तीसगढ़ की कबीरधाम पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसके कारनामे जानकर कोई भी हैरान रह...