बिग ब्रेकिंग: दुर्ग जिले में 3 गैस सिलेंडर ब्लास्ट; 5 घरों में लगी भीषण आग… एक जानवर की जल कर मौत, कई जानवर घायल… पति-पत्नी की लड़ाई बनी आगजनी की वजह; पढ़िए पूरी खबर

पाटन। दुर्ग जिले के पाटन क्षेत्र से बढ़ी खबर सामने आ रही है। ग्राम देमार थाना पाटन क्षेत्र में 5 किसानो के घर में आग लगने की खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक सुबह 11 बजे लगभग 5 किसानो के घर में आग लग गई। जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। वहाँ पहुंचकर आग को कई अग्निशमन गाड़ी पानी के मदद से कई घंटों की मशक्कत के बाद काबू पाया गया। जिससे आसपास के घरो में आग फैलने का खतरा बढ़ गया था। इस आगजनी घटना में तीन गैस सिलेंडर ब्लास्ट हुए। इस ब्लास्ट में एक गाय की जल कर मौत हो गई और कई जानवर घायल हो गए।

इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि, पति-पत्नी के झगड़े में पति ने अपने घर में आग लगा दिया। आग लगने से घर के अंदर रखा गैस सिलेंडर फट गया। इससे आग भड़क गई और उसने अगल बगल स्थित चार अन्य घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। इससे लाखों का नुकसान हुआ है। पाटन पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पाटन थाना प्रभारी राजकुमार लहरे ने बताया कि पाटन के देमार गांव निवासी जन्नाथ ठाकुर (48 साल) आदतन शराबी है। वह शराब पीकर आए दिन अपनी पत्नी से झगड़ा करता कौशिल्या ठाकुर से झगड़ा करता था। शनिवार सुबह को भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ। झगड़ा इतना बढ़ गया कि सुबह 11.45 बजे जगन्नाथ ठाकुर ने अपने घर में आग लगा दी। डर के मारे पत्नी बाहर भागी और लोगों से मदद की गुहार लगाई। जब तक लोग आग बुझाते घर के अंदर रखा गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। इससे आग इतनी तेजी से भड़की की अगल बगल स्थित चार घरों में फैल गई। जब तक आग बुझती वहां बड़ा नुकसान हुआ। गनीमत यह रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है।

पाटन पुलिस को जैसे ही मामले की जानकारी हुई उन्होंने अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं दुर्ग को फोन किया। वहां से तुरंत तीन दमकल रवाना की गई। जिला अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह के निर्देशन में भगवती बंजारे, मेश्राम, मुख्तार अली, फायरमेन शरद और शारदा प्रसाद ने दो से तीन घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया।

जगन्नाथ के घर में गैस सिलेंडर फटने से आग इतनी तेजी से भड़की की वो उसके भतीजे मदन लाल ठाकुर के घर में फैली। मदन लाल का 45 हजार रुपए और घर का सारा सामान उसमें जल गया। आग बुझाने तक परिवार के काशी ठाकुर, नागेश ठाकुर और सतरूपा साहू का भी मकान जल गया है। आग लगने से लोग तो घर से भाग खड़े हुए, लेकिन अंदर जानवर जिंदा जल गए।

थाना प्रभारी राजुकमार लहरे ने बताया कि उन्होंने आरोपी जगन्नाथ ठाकुर को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आगजनी के मामलों के तहत कार्रवाई की है। उससे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही पुलिस आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजेगी।

जगन्नाथ पेशे से किसान है। उसके एक बेटा और दो बेटी हैं। एक बेटी की शादी हो गई। वहीं बेटा रायपुर में रहता है। उसकी छोटी बेटी भी अपने भाई के साथ रायपुर में ही रहती है। देमार में केवल जगन्नाथ और उसकी पत्नी ही रहते हैं। बताया जा रहा है कि जगन्नाथ आए दिन शराब के नशे में पत्नी से झगड़ा करता है। इससे पहले भी पैरावट में आग लगा चुका है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शर्मनाक हरकत का VIDEO: पेट्रोल पंप पर लड़की ने...

डेस्क। कुछ महिलाएं, महिला होने का फायदा उठाती हैं। ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं जिसमें महिलाएं जानबूझकर हंगामा करती हैं और झूठे...

वैशालीनगर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल ने...

दुर्ग। सांसद विजय बघेल ने आज वैशाली नगर विधानसभा के तीन मंडलों में जनसंपर्क आशीर्वाद यात्रा निकाले। कैम्प मंडल वैशाली नगर मंडल सुपेला मंडल...

श्रमिक दिवस पर श्रमिकों के बीच पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी...

दुर्ग। दुर्ग लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार राजेन्द्र साहू ने दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न ग्रामों का दौरा कर कांग्रेस पार्टी के...

दो सटोरी गिरफ्तार: Durg पुलिस ने Raid मार कर...

भिलाई। दुर्ग पुलिस ने नेवई थाना क्षेत्र से दो सटोरियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी पुलिस ने सट्टा पर्ची के साथ रंगे हाथों...

ट्रेंडिंग