CG – सड़क हादसे में पंचायत सचिव की मौत… परिजनों ने रोड कंस्ट्रक्शन कंपनी के खिलाफ कराया मामला दर्ज

Panchayat secretary died in a road accident

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में दो दिन पहले पंचायत सचिव की मौत हो गई है। इस मामले में कंस्ट्रक्शन कंपनी पर मामला दर्ज हुआ है। बता दे की परिजनों ने रोड कंस्ट्रक्शन कंपनी नाहर कंस्ट्रक्शन के खिलाफ सिटी कोतवाली में मामला दर्ज कराया है। नाहर कंस्ट्रक्शन के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 ए के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है ।

परिजनों ने आरोप लगाया है कि दंतेवाड़ा से किरंदुल नाहर कंस्ट्रक्शन द्वारा सड़क निर्माण का कार्य कराया जा रहा है लेकिन कहीं भी मापदंडों का पालन नहीं किया जा रहा डायवर्सन के नाम पर मिट्टी और गिट्टी फेंक दी गई है जिस पर ही होकर गाड़ियां आवाजाही कर रही है।

डायवर्सन के आसपास संकेतक तक नहीं लगाए गए हैं जिससे यह पता लग सके कि कुछ दूरी पर डायवर्सन है इन्हीं अनियमितताओ को लेकर मृतक पंचायत सचिव राजेंद्र यादव के परिजनों ने मामला दर्ज कराया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू...

रायपुर। एशियन गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला कबड्डी टीम की सदस्य और छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी ने आज मुख्यमंत्री...

राजनांदगांव में 10 साल पुराने गोलीकांड पर कोर्ट का...

राजनांदगांव। वर्ष 2016 में कोर्ट से पेशी के बाद घर लौट रहे घनश्याम विश्वकर्मा पर गोली चलाने के मामले में करीब 10 साल बाद...

कच्चा मकान भरभराकर गिरा, महिला की मौत, पति और...

रायगढ़। जिले के पुसौर थाना क्षेत्र के ग्राम नंदेली के महंत पारा में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक कच्चा मकान अचानक...

दुर्ग: 5 साल की मासूम से दरिंदगी, आरोपी को...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र में साढ़े चार साल की मासूम से दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में विशेष पॉक्सो न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है।...