CG में दर्दनाक सड़क हादसा: पिकअप और ट्रक में जोरदार टक्कर, 3 मजदूरों की मौत

बलरामपुर। जिले में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा राजपुर थाना क्षेत्र के सेवारी के पास मुख्य मार्ग पर करीब रात 2 बजे हुआ। पिकअप और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

जानकारी के मुताबिक, पिकअप में कुल 10 मजदूर सवार थे। सभी मजदूर सूरजपुर जिले के नरोला गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं और टमाटर की खेती के काम के लिए शंकरगढ़ जा रहे थे। इसी दौरान सेवारी के पास पिकअप की ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद सात मजदूरों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर रेफर किया गया है।

हादसे में तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसा किस वजह से हुआ, इसकी विस्तृत जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हरिराज होटल के बाथरूम में कैमरे मिलने की खबर...

भिलाई। शहर के प्रतिष्ठित रेस्टोरेंट हरि राज के बाथरूम में कथित तौर पर हिडन कैमरा मिलने का मामला सामने आने के बाद अब इसे...

दंतेवाड़ा में नक्सलियों के डंप पर बड़ी कार्रवाई :...

दंतेवाड़ा। जिले में चल रहे एंटी नक्सल अभियान के बीच सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। बारसूर थाना क्षेत्र के कोहकाबेड़ा-बुरदूम इलाके में सर्चिंग...

विजय बघेल बनाम भूपेश बघेल : चुनाव याचिका में...

बिलासपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ भाजपा नेता विजय बघेल द्वारा दायर चुनाव याचिका को लेकर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कार्यवाही के...

बर्खास्त GRP कांस्टेबल की संपत्ति पर ACB का शिकंजा...

बिलासपुर। आय से अधिक संपत्ति के मामले में बर्खास्त जीआरपी कांस्टेबल संतोष कुमार राठौर की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB)...