CG Crime : चरित्र शंका में पत्नी और युवक की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

सरगुजा। जिले के कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र में हुए दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने चरित्र शंका के चलते अपनी पत्नी और एक अन्य युवक की फावड़े से गंभीर चोट पहुंचाकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया फावड़ा और घटना के दौरान पहने गए कपड़े भी जब्त किए हैं।

पुलिस के अनुसार, घटना 17 अगस्त की शाम ग्राम बिसरपानी दारापारा में हुई। सोमारू मझवार के घर पर बेंजे बड़ा, उसकी पत्नी नईहारो मझवार और उसका पति बाबूलाल मझवार शराब के नशे में पहुंचे थे। तीनों आग ताप रहे थे। कुछ देर बाद उनके बीच विवाद शुरू हो गया और देखते ही देखते मारपीट होने लगी।

दो लाशें पड़ी थीं घर पर, आरोपी था फरार
विवाद बढ़ता देख सोमारू मझवार दूसरे घर में चला गया। अगले दिन 18 अगस्त की सुबह जब वह वापस आया तो घर के अंदर बेंजे बड़ा और नईहारो मझवार मृत हालत में पड़े मिले। दोनों के सिर, चेहरे और शरीर पर गंभीर चोट के निशान थे और वे खून से लथपथ थे। वहीं, नईहारो का पति बाबूलाल मौके से फरार था।

चरित्र शंका पर की हत्या
घटना की जांच के दौरान पुलिस को आरोपी बाबूलाल मझवार के खिलाफ महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने चरित्र शंका को लेकर पत्नी नईहारो मझवार और बेंजे बड़ा से विवाद होने के बाद फावड़े से हमला कर दोनों की हत्या करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल फावड़ा और घटना के दौरान पहने गए कपड़े बरामद कर लिए हैं।

आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया
पुलिस ने आरोपी बाबूलाल मझवार, उम्र 35 वर्ष, निवासी बिसरपानी तिलकपारा, थाना कमलेश्वरपुर को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ थाना कमलेश्वरपुर में अपराध क्रमांक 63/26, धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

एसएसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण
दोहरे हत्याकांड की जानकारी मिलते ही डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पुलिस अधिकारियों को आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रितेश चौधरी और सीतापुर एसडीओपी तुल सिंह पट्टावी के नेतृत्व में कमलेश्वरपुर पुलिस टीम ने जांच आगे बढ़ाई। पुलिस का कहना है कि गंभीर अपराधों में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हरिराज होटल के बाथरूम में कैमरे मिलने की खबर...

भिलाई। शहर के प्रतिष्ठित रेस्टोरेंट हरि राज के बाथरूम में कथित तौर पर हिडन कैमरा मिलने का मामला सामने आने के बाद अब इसे...

दंतेवाड़ा में नक्सलियों के डंप पर बड़ी कार्रवाई :...

दंतेवाड़ा। जिले में चल रहे एंटी नक्सल अभियान के बीच सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। बारसूर थाना क्षेत्र के कोहकाबेड़ा-बुरदूम इलाके में सर्चिंग...

विजय बघेल बनाम भूपेश बघेल : चुनाव याचिका में...

बिलासपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ भाजपा नेता विजय बघेल द्वारा दायर चुनाव याचिका को लेकर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कार्यवाही के...

बर्खास्त GRP कांस्टेबल की संपत्ति पर ACB का शिकंजा...

बिलासपुर। आय से अधिक संपत्ति के मामले में बर्खास्त जीआरपी कांस्टेबल संतोष कुमार राठौर की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB)...