दुर्ग में गुंडागर्दी करने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार: गाली-गलौज करने से रोकने पर हुआ विवाद… शख्स और उसके भाई-भाभी के साथ की मारपीट; जानिए पूरा मामला

भिलाई। दुर्ग में गाली-गलौज करने से रोकने पर बदमाशों ने एक युवक और उसके भाई-भाभी के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों दुर्ग पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने धारा 294, 506 बी, 323, 324, 326, 147, 148, 149 और 27,27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है। मोहन नगर टीआई विपिन रंगारी ने बताया कि 22 अप्रैल की रात अजय कुमार दुबे के दुकान पर राहुल दास मानिकपुरी पहुंचा। सामान खरीदने के बाद गाली-गलौज कर बातचीत करने लगा। पीड़ित का भाई विजय ने उसे गाली गलौजनहीं करने की सलाह उसे दी। लेकिन आरोपी राहुल उसके साथ ही भीड़ गया।

मामला इतना बढ़ गया कि मारपीट शुरु हो गया। कुछ घंटे बाद आरोपी बाम्बे आवास साई नगर दुर्ग निवासी राहुल मानिकपुरी अपने दोस्त सिकोला भाठा दुर्ग के दीपक ठाकुर और पुराना बदमाश मुकेश चीरा को लेकर पीड़ित के दुकान पहुंच गया। मौके पर आरोपियों ने अपने साथ डंडा, रॉड , बाइक की चैन, धारदार वस्तु के साथ मारपीट करने लगे। बीच बचाव में पीड़ित के भाई और भाभी को भी घटना में चोट आई है। पुलिस के शिकायत के बाद आरोपियों को पकड़ने तलाश में जुटी रही और तीनों युवको को गिरफ्तार कर लिया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सहारा इंडिया फ्रॉड: ₹40.78 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी...

रायगढ़। 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत रायगढ़ कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बहुचर्चित सहारा इंडिया निवेश घोटाले में पिछले 3 वर्षों से...

CG में किन्नर तन्नू खान की संदिग्ध हत्या से...

CG बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जॉकी गांव में एक किन्नर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या से सनसनी फैल गई...

ट्रेडिंग में चार गुना मुनाफे का झांसा देकर 19...

दुर्ग। जिले में ट्रेडिंग निवेश के नाम पर 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी...

तीन राज्यों में कोरोना की दस्तक, बिहार में बुजुर्ग...

भागलपुर। आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के बाद अब बिहार में भी कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। भागलपुर जिले में 65 वर्षीय बुजुर्ग...