CG सड़क हादसा: ट्रैक्टर और बाइक सवारों के बीच हो गई टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत, ट्रैक्टर रिवर्स करते समय तेज रफ्तार बाइक को चपेट में लिया

ट्रैक्टर और बाइक सवारों के बीच हो गई टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत

रायपुर। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है की ट्रैक्टर और बाइक की जबरदस्त टक्कर हुई है। हादसे में दोनों बाइक सवारों की मौत हो गई है। ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर को रिवर्स कर रहा था, इसी बीच विपरीत दिशा से तेज रफ्तार बाइक को चपेट में ले लिया।

हादसे में मौके पर ही दोनों बाइक सवारों ने दम तोड़ दिया। मृतक युवकों की उम्र करीब 25 से 30 साल बताई जा रही है। घटना बड़ेगुडर गांव के कुआकोंडा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। हादसे के बाद से ट्रैक्टर चालक फरार है। वहीं कुआकोंडा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, एटेपाल गांव के रहने वाले हूंगा करतम और जियाकोडता गांव के सुकडा मंडावी की मौत हुई है। ये दोनों युवक मंगलवार की सुबह कुआकोंडा की तरफ आ रहे थे। बताया जा रहा है कि, बाइक सवार युवकों को काफी दूर तक ट्रैक्टर घसीटते हुए ले गया था।

इधर, हादसे के बाद इलाके के लोग मौके पर पहुंचे। जिन्होंने हादसे की खबर पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे जवानों ने एंबुलेंस बुलाई और फिर दोनों मृतकों के शवों को अस्पताल भिजवाया है। जहां पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शवों को परिजनों को सौंपा जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Breaking : मंत्री गुरु खुशवंत के बड़े भाई...

रायपुर। सतनामी समाज के प्रमुख धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े पुत्र एवं मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास ने कांग्रेस पार्टी का...

हनुमान अंश छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री, सीएम साय ने...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को राजधानी रायपुर स्थित जोरा मॉल के सिनेमाघर में सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। इस अवसर पर...

ओवर रेट शराब बेचने और बड़ी मात्रा में खाली...

रायपुर। प्रदेश में शराब की निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री और अवैध शराब निर्माण के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई की...

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा : ट्रक-बोलेरो में भिड़ंत,...

रायपुर। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। सभी छत्तीसगढ़...