गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: भ्रष्टाचार के मामले में NIA SP सस्पेंड, ऑफिस भी किया गया सील

नई दिल्ली। भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गृह मंत्रालय (MHA) ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के एसपी विशाल गर्ग को निलंबित कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक, एसपी विशाल पर मणिपुर से जुड़े एक मामले में रिश्वत लेने का आरोप लगा था। इस आरोप के साबित होने के बाद मंत्रालय ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एसपी विशाल गर्ग को सस्पेंड किया है। इसके साथ ही उनके ऑफिस को भी सील कर दिया गया है।

एनआईए ने वरिष्ठ अधिकारी के परिसरों पर छापा मारा और उसके बाद एनआईए मुख्यालय में उनके कार्यालय को सील कर दिया गया। एनआईए ने मामले की जांच के लिए एक टीम भी गठित की है।

विशाल गर्ग पर रिश्वत लेने का लगा था आरोप
करीब दो साल पहले, विशाल गर्ग पर लश्कर प्रमुख हाफिज सईद से जुड़े एक फंडिंग मामले में दिल्ली के एक व्यवसायी से 2 करोड़ रुपये रिश्वत लेने का आरोप लगाया गया था।हालांकि, गर्ग समेत दो अन्य को इस मामले में क्लीन चिट भी मिल गई थी। इसके बाद एक व्यवसायी ने आरोप लगाया था कि अधिकारियों ने हाफिज सईद के ‘फलह-ए इंसानियत’ फाउंडेशन से जुड़े एक आतंकी मामले में उसका नाम नहीं लेने के लिए दो करोड़ रुपये की रिश्वत मांगी थी।

इस संबंध में एनआईए ने जुलाई 2018 में मामला दर्ज किया था। एनआईए से निलंबित एसपी विशाल गर्ग 2007 के समझौता और अजमेर विस्फोट मामले की जांच कर रहे जांच दल का हिस्सा रहे हैं। 2018-19 में विशाल गर्ग द्वारा हाफिज सईद के एनजीओ ‘फलह-ए इंसानियत’ के भारत में कई मदरसों को वित्त पोषण के संबंध में भी जांच की गई थी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता संक्रमण, एक दिन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। 8 सितंबर को प्रदेश में एक ही दिन में 46 नए...

पिपरिया जलाशय में हादसा: दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे...

छुईखदान। पिपरिया जलाशय (नथेला बांध) में बुधवार सुबह दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे 12वीं कक्षा के छात्र की डूबने से मौत हो गई। मृतक...

CG News: एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं के छात्र...

बालोद। बालोद जिले के डौंडी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में कक्षा 10वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

लिव-इन रिलेशनशिप से परेशान मां पहुंची महिला आयोग, बेटे...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की मंगलवार को हुई सुनवाई में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा पारिवारिक विवाद सामने आया। एक मां ने शिकायत करते...