नारायणपुर। सर्चिंग पर निकले जवानों की मुठभेड़ नक्सलियों से हुई। एनकाउंटर में जवानों ने तीन नक्सलियों को मार गिराया है। मारे गए नक्सलियों के पास से फोर्स ने AK 47 सहित कई हथियार बरामद किए गए। मुठभेड़ के बाद सभी जवान सुरक्षित हैं। इलाके में जवानों की ओर सघन सर्चिंग अभियान चलाया गया है। पुलिस की ओर से कहा गया है कि जवान जब अपने कैंप पहुंच जाएंगे तक वो मुठभेड़ पर पूरी जानकारी देंगे। पुलिस अधिकारियों की ओर से कहा गया है कि मुठभेड़ सोमवार शाम चार बजे के करीब हुई। जानकारी से मुताबिक नारायणपुर अबूझमाड़ के क्षेत्र में माओवादियो की उपस्थिति की सूचना मिली थी।
जिसके बाद एक आपरेशंस लांच किया गया। सर्चिंग अभियान पर संयुक्त पुलिस पार्टी गई थी।सर्चिंग के दौरान शाम 4 बजे से नक्सलियों के साथ जवानों की मुठभेड़ हो गयी। शाम चार बजे से लगातार पुलिस पार्टी और माओवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है।
अब तक की जानकारी के मुतबिक दो पुरुष और एक महिला नक्सली मुठभेड़ में मारे गए। AK 47 सहित कई अन्य हथियार बरामद किये गये हैं। सभी जवान सुरक्षित है। सर्च अभियान जारी है।