भिलाई के 3 NCC कैडेट्स का नई दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के लिए सिलेक्शन… दिल्ली में महाविद्यालय का करेंगे प्रतिनिधित्व

  • इंदिरा गांधी गोवेर्मेंट PG कॉलेज वैशाली नगर के NCC नेवल यूनिट के 3 कैडेट्स का चयन
  • तीनों कैडेट्स RDC दिल्ली में MP एंड CG डायरेक्टरेट व महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे

दुर्ग। भिलाई के इंदिरा गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय वैशाली नगर के एनसीसी नेवल यूनिट के 3 कैडेट्स का चयन नई दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस 2024 हेतु चयन हुआ है। यह केम्प 01 जनवरी से 30 जनवरी तक आरडीसी कैम्प का आयोजित किया जाता है। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अलका मेश्राम तथा एनसीसी अधिकारी ए.एन.ओ. लेफ्टिनेंट महेश कुमार अलेंद्र के संयुक्त ने बताया कि महाविद्यालय के 1 सीजी नेवल यूनिट रायपुर के कैडेट सचिन उपाध्याय का चयन गार्ड ऑफ ऑनर हेतु कैडेट अविनाश तिवारी और कैडेट धनराज नायडू का चयन पीएम रैली हेतु किया गया है।

ये तीनों कैडेट्स आरडीसी दिल्ली में एम.पी. एंड सी.जी. डायरेक्टरेट व महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे। छत्तीसगढ़ में यह पहली बार है कि एक ही महाविद्यालय से तीन कैडेट का चयन (आरडीसी) एक साथ हुआ है। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अलका मेश्राम, जनभागीदारी अध्यक्ष महेश कुमार जायसवाल, ए.एन.ओ लेफ्टिनेंट महेश कुमार अलेंद्र, महाविद्यालय एलुमनी एसोसियेशन के सदस्य के साथ-साथ समस्त प्राध्यापकों व महाविद्यालयीन स्टाफ ने कैडेट्स को बधाई दी एवम उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

काले कागज को केमिकल से असली नोट बनाने का...

जांजगीर-चांपा। जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र में काले कागज को विशेष केमिकल के जरिए असली नोट में बदलने का झांसा देकर ठगी करने की...

शादी के चार दिन बाद जेवर लेकर दुल्हन फरार!...

सरगुजा। मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के एक परिवार ने सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र के जमगला गांव के एक परिवार पर विवाह के...

साथियों के जमानत के लिए श्मशान घाट पर तंत्र...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सीपत क्षेत्र में श्मशान घाट पर कथित तंत्र साधना का मामला सामने आया है। ग्राम देवरी स्थित मुक्तिधाम...

बैठक से पहले बिलासपुर चैंबर में इस्तीफे से हलचल,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की कार्यकारिणी समिति की बैठक से पहले बिलासपुर संभाग में संगठनात्मक हलचल तेज हो गई है। बिलासपुर...