सीएम साय और बीजेपी अध्यक्ष ने भाजपा सांसदों, विधायकों को लिखा पत्र, कहा – प्रशिक्षण शिविर में सबकी उपस्थिति अनिवार्य

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी भाजपा सांसदों और विधायकों को पत्र लिखकर प्रशिक्षण शिविर में अनिवार्य रूप से शामिल होने कहा है. बता दें कि भाजपा का 3 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 7 से 9 जुलाई तक कमलेश्वरपुर (रोपाखार) मैनपाट, जिला सरगुजा में रखा गया है. इसमें कई बड़े नेता शामिल होंगे.

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने भी सभी सांसदों और विधायकों को पत्र लिखकर कहा है कि शिविर में सभी की उपस्थिति अनिवार्य है. साथ ही जरूरी सूचनाएं भी जारी की है.

भाजपा अध्यक्ष ने जारी की जरूरी सूचनाएं

प्रशिक्षण वर्ग स्थल पर 7 जुलाई सुबह 10 बजे तक पहुंचना अनिवार्य है एवं वर्ग समापन 9 जुलाई को 4 बजे के बाद वापस जा सकेंगे। सभी प्रतिभागी (विधायक/सांसद/मंत्री) अपने साथ सिर्फ दो या तीन सहयोगी ही ला सकते हैं. नीज सहायक, पीएसओ, वाहन चालक के आवास की व्यवस्था पृथक से की जाएगी. व्यवस्था को देखते हुए इसका पालन अनिवार्य है.

वर्ग स्थल से आवास स्थल तक छोटे वाहन प्रतिबंधित रहेंगे, उक्त स्थल पर आगमन के लिए मिनी बस उपलब्ध रहेगी. वर्ग आरंभ होने से समापन तक दिनक्रम का पालन करना अनिवार्य है. वर्ग समापन से पूर्व एक सामूहिक फोटो सेशन रखा जाना है, जिसमें सभी प्रतिभागियों एवं वरिष्ठ नेताओं की फोटो होगी. मैनपाट एवं सरगुजा/बलरामपुर/जशपुर/सूरजपुर के पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों की जानकारी उपलब्ध रहेगी. वर्ग समापन के बाद अपनी सुविधा अनुसार आप भ्रमण कर सकेंगे.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...

CG में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल...

CG News : ‘मोटा’ कहकर चिढ़ाने पर स्कूल में...

रायपुर। रायपुर से लगे तिल्दा क्षेत्र के सासाहोली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 10वीं कक्षा के दो छात्रों के...