CG में एक ही परिवार के 3 लोगों ने की आत्महत्या: एक ही फंदे से लटकते मिले मां-पिता और बेटी… 2-3 दिन पुराना है शव… घर से आ रही थी तेज बदबू तब हुई वारदात की जानकारी

CG में एक ही परिवार के 3 लोगों ने की आत्महत्या

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के मठपुरैना इलाके के बीएसयूपी कॉलोनी में पति-पत्नी और बेटी ने खुदकुशी कर ली है। तीनों ने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मौके पर पुलिस और एफएसएल की टीम पहुंची और मामले की जांच की जा रही है। तीनों ने आत्महत्या दो से तीन दिन पहले की है। जब घर से तेज बदबू बाहर आई तो इस घटना की जानकारी मिली।

मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार रात साढ़े 10 बजे के करीब पुलिस को सूचना मिली कि एक घर के अंदर तीन लोगों ने सुसाइड कर लिया है। पुलिस मौके पर पहुंची तो घर के अंदर कमरे में तीन लाश लटक रही थी। ये लाश 48 साल के लखन लाल सेन, 42 साल की रानू सेन और उनकी नाबालिग बेटी 14 साल की पायल सेन की थी। तीनों ने गले में नायलॉन की रस्सी के सहारे आत्महत्या की। लाश के आसपास खून के कुछ छींटे भी मौजूद थे। अनुमान है कि मौत के बाद ये उनके नाक और मुंह से निकले होंगे।

मृतक के पड़ोस में रहने वालों के मुताबिक जब घर से उन्हें तेज बदबू आई तो पहले तो उन्हें लगा ये आसपास मौजूद कूड़ा से आ रही है। लेकिन घर के अंदर से ये बदबू और तेज हुई तो उन्हें शक हुआ। उन्होंने जब खिड़की के सहारे घर के अंदर झांका तो उनके होश उड़ गए। वहां पर घर के तीनों सदस्यों की लाश लटक रही थी।

मौके पर पहुंची टिकरापारा थाना पुलिस को लाश की हालत देखकर आशंका है कि परिवार ने सुसाइड 2 से 3 दिन पहले किया है। क्योंकि लाश का रंग काला हो चुका है। मृतकों के शरीर से तेज बदबू आ रही है। साथ ही पड़ोसियों का भी कहना है कि उन्होंने परिवार को बीते 48 घंटों से देखा नहीं था।

टिकरापारा थाना प्रभारी दुर्गेश रावटे ने बताया कि पुलिस ने सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर लोगों से पूछताछ की। मौत की असल वजह अभी सामने नहीं आई है। शुरुआती तस्दीक में मामला फांसी लगाकर आत्महत्या का ही लग रहा है। पोस्टमॉर्टम के बाद ही मौत की असल वजह का खुलासा हो पायेगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

काले कागज को केमिकल से असली नोट बनाने का...

जांजगीर-चांपा। जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र में काले कागज को विशेष केमिकल के जरिए असली नोट में बदलने का झांसा देकर ठगी करने की...

शादी के चार दिन बाद जेवर लेकर दुल्हन फरार!...

सरगुजा। मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के एक परिवार ने सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र के जमगला गांव के एक परिवार पर विवाह के...

साथियों के जमानत के लिए श्मशान घाट पर तंत्र...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सीपत क्षेत्र में श्मशान घाट पर कथित तंत्र साधना का मामला सामने आया है। ग्राम देवरी स्थित मुक्तिधाम...

बैठक से पहले बिलासपुर चैंबर में इस्तीफे से हलचल,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की कार्यकारिणी समिति की बैठक से पहले बिलासपुर संभाग में संगठनात्मक हलचल तेज हो गई है। बिलासपुर...