भिलाई के इस थाना के ASI को SSP गर्ग ने किया लाइन अटैच: महादेव सट्टा मामले में आरोपी दीपक नेपाली से थी सांठगांठ… उसके अरेस्ट होने के बाद अब अस्सिटेंट सब इंस्पेक्टर राजेश मणि पर हुआ एक्शन

भिलाई। महादेव बुक मामले में दुर्ग के एक और पुलिस कर्मी की संलिप्तता सामने आई हैं। वैशालीनगर थाने के ASI राजेश मणि को दुर्ग SSP राम गोपाल गर्ग ने लाइन अटैच कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार ऑनलाइन सट्टा मामले में मोस्ट वांटेड आरोपी दीपक नेपाली से ASI राजेश मणि का सांठगांठ था। ASI राजेश मणि पर आरोप है कि थाने के TI के नाम पर वो दीपक नेपाली को संरक्षण देने के नाम पर अवैध वसूली करता था। इसकी जानकारी मिलते ही मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गर्ग ने ASI राजेश मणि को लाइन अटैच कर दिया है। आपको बता दें कि दो दिन पहले ही फरार चल रहे दीपक नेपाली को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सड़क हादसे के बाद बेकाबू भीड़ का डायल-112 टीम...

अंबिकापुर। सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत के बाद गुस्साई भीड़ ने डायल-112 की टीम पर हमला कर दिया। भीड़ ने मौके पर पहुंचे...

ब्लाइंड मर्डर का खुलासा : लिव-इन पार्टनर ने की...

रायगढ़। रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में अधेड़ महिला का जला हुआ शव मिलने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया...

CG Crime : मासूम बालक के साथ दुष्कर्म का...

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 3 वर्षीय मासूम बालक के साथ अमानवीय कृत्य...

छत्तीसगढ़ में ISI का संदिग्ध गिरफ्तार: NTPC और प्लांट...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस ने किराएदार सत्यापन अभियान के दौरान पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से कथित संबंध रखने वाले एक संदिग्ध...