CG – TI सहित 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड: नगर पंचायत अध्यक्ष और पुलिस के जवानों के बीच विवाद पर हुआ एक्शन… SP ने थाना प्रभारी व दो कांस्टेबल को किया निलंबित

CG

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में शुक्रवार की रात एक बार फिर से बवाल हो गया। पलारी पुलिस के साथ भाजपा नेता और नगर पंचायत के अध्यक्ष यशवर्धन वर्मा का विवाद हो गया। विवाद के बाद भाजपाइयों ने रात दो बजे तक थाने के बाहर हंगामा किया। बलौदाबाजार एसपी ने पलारी टीआई और दो आरक्षकों को सस्पेंड कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक पलारी थाना टीआई केसर पराग को सूचना मिली थी कि नपं अध्यक्ष यशवर्धन उर्फ मोनू वर्मा अपने कुछ साथियों के साथ बस स्टैंड में शराब के नशे में तेज गाना सुन रहे हैं।

सूचना पर टीआई पराग ने मनीष बंजारे और मोहन राय इन दो कांस्टेबल को मौके पर भेजा। यहां पुलिस के जवानों और वर्मा के लोगों के बीच जमकर विवाद हुआ।

इधर विवाद के बाद पूर्व विधायक सनम जांगड़े सहित बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पलारी थाने का घेराव कर दिया। कार्यकर्ता दोनों कांस्टेबल और थानेदार पर कार्रवाई की मांग करने लगे। मामला बढ़ता देख एसपी विजय अग्रवाल ने घंटे भर के भीतर ही टीआई और दोनों कांस्टेबल सस्पेंड कर दिया। जिसके बाद जाकर मामला शांत हुआ। हालांकि इस एक्शन पर टीआई और कांस्टेबल ने आपत्ति जताई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...

भिलाई इस्पात संयंत्र में दर्दनाक हादसा, ठेका श्रमिक की...

भिलाई नगर। भिलाई इस्पात संयंत्र में हुए एक हादसे में 33 वर्षीय ठेका श्रमिक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा कोक ओवन एवं कोल...