CG में 3 बहनों की मौत: अरपा नदी में नहाने गई थी तीन बहने… अवैध खनन से बनी खाई में डूबीं, हो गई मौत… आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम

अरपा नदी में नहाने गई थी तीन बहने… अवैध खनन से बनी खाई में डूबीं, हो गई मौत

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से बड़ी खबर आ रहीं है। यहां तीन बच्चियां अरपा नदी में नहाने गई थीं। इस दौरान वे पानी में डूब गईं। मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने शव बरामद किया। घटना कोनी थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के मुताबिक सिंदरी इलाके में तीन बहनें पूजा,रितु और धनेश्वरी पटेल अरपा नदी में नहाने गये थे। उसी दौरान गहरे पानी में चले गये और डूबने तीनों बहनों की मौत हो गयी।

बताया ज रहा है कि अवैध रेत उत्खनन के चलते नदी काफी गहरा हो गया है। जिसके चलते तीनों बहनों की नदी में डूबकर मौत हो गयी। इधर तीनों बहनों के मौत के बाद ग्रामीण काफी आक्रोशित है। वहीं गांव सहित इलाके में मातम पसर गया है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

इधर मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से तीनों बहन के शवों को बाहर निकाला गया। वहीं पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

इस हादसे की जानकारी आसपास के लोगों को हुई, तब उन्होंने बच्चियों की तलाश शुरू की। लेकिन, उनका कुछ पता नहीं चला। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस के साथ ही SDRF की टीम को दी गई। मौके पर पहुंची टीम ने तीनों बच्चियों के शव को बरामद कर लिया है।

इस हादसे की खबर मिलते ही गांव के लोगों की भीड़ नदी के पास पहुंच गई। दरअसल, नदी में अवैध रेत उत्खनन के चलते जगह-जगह बड़े-बड़े गड्‌ढे और खाई है। बारिश में खाई में पानी भर गया है। ऐसे में लोगों को गहराई का अंदाजा नहीं रहता है। कहा जा रहा है कि अवैध खुदाई की वजह से बच्चियों की जान गई है।

नाराज लोगों ने बिलासपुर- कोरबा नेशनल हाईवे में सड़क जाम कर दिया है। स्थानीय लोग खनिज विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों के साथ ही अवैध उत्खनन के दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। चक्काजाम की जानकारी मिलते ही पुलिस के साथ ही जिला प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंच गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हरिराज होटल के बाथरूम में कैमरे मिलने की खबर...

भिलाई। शहर के प्रतिष्ठित रेस्टोरेंट हरि राज के बाथरूम में कथित तौर पर हिडन कैमरा मिलने का मामला सामने आने के बाद अब इसे...

दंतेवाड़ा में नक्सलियों के डंप पर बड़ी कार्रवाई :...

दंतेवाड़ा। जिले में चल रहे एंटी नक्सल अभियान के बीच सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। बारसूर थाना क्षेत्र के कोहकाबेड़ा-बुरदूम इलाके में सर्चिंग...

विजय बघेल बनाम भूपेश बघेल : चुनाव याचिका में...

बिलासपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ भाजपा नेता विजय बघेल द्वारा दायर चुनाव याचिका को लेकर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कार्यवाही के...

बर्खास्त GRP कांस्टेबल की संपत्ति पर ACB का शिकंजा...

बिलासपुर। आय से अधिक संपत्ति के मामले में बर्खास्त जीआरपी कांस्टेबल संतोष कुमार राठौर की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB)...