30 लोगों की मौत: 35 छात्र और शिक्षक गए थे बांध झील घूमने… नौका पलटने से हो गया हादसा… कई बच्चों सहित 30 लोगों के शव हो चुके है बरामद

35 छात्र और शिक्षक गए थे बांध झील घूमने

पेशावर। उत्तर पश्चिम पाकिस्तान की एक झील में रविवार को डूबी नौका में सवार रहे 13 और छात्रों के शव बचाव कर्मियों ने सोमवार को बरामद किए। इसी के साथ इस हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 30 हो गई है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उल्लेखनीय है कि मदरसा मीरबश खेल के सात से 14 साल उम्र के कम से कम 35 छात्र और शिक्षक रविवार को खैबर पख्तूनख्वा के कोहाट जिले स्थित टांडा बांध झील घूमने गए थे तभी उनकी नाव डूब गई। पुलिस ने बताया कि रविवार को 17 शव निकाले गए थे और पांच लोगों को जिंदा बचाया गया था।

कोहाट के उपायुक्त फुरकान अशरफ ने बताया कि बचाव कर्मियों ने झील में डूबे 13 और छात्रों का शव बरामद किया हैं जिन्हें मिलाकर अबतक 30 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। बचाव सेवा ने बताया कि बाकी छात्रों के शवों की तलाश करने के लिए बचाव अभियान अब भी जारी है।

खैबर पख्तूनख्वा के कार्यवाहक मुख्यमंत्री आजम खान ने रविवार को स्थानीय प्रशासन को निर्देश दिया था कि वह पीड़ित परिवारों को आपात मदद मुहैया कराएं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जामुल नगर पालिका के वार्डों के आरक्षण की तिथि...

दुर्ग। जामुल नगर पालिका परिषद के आगामी निर्वाचन को लेकर वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया निर्धारित कर दी गई है। नगर पालिका के वार्डों के...

तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, मंत्री...

रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब में रविवार को आयोजित महिला पत्रकारों का तीज महोत्सव पारंपरिक उल्लास, उमंग और आत्मीयता के रंगों से सराबोर रहा। कार्यक्रम...

दिल्ली में गिरी इमारत, दुर्ग के छात्र की मौत,...

दुर्ग/नई दिल्ली। दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को हुए भीषण इमारत हादसे में छत्तीसगढ़ के दुर्ग निवासी 20 वर्षीय छात्र युवराज सोनी...

​सह-नागरिकताः राष्ट्र निर्माण में भारतीय मुस्लिमों की भूमिका

नई दिल्ली। ​भारत दुनिया के सबसे विविध देशों में से एक है, जहाँ विभिन्न धर्मों, भाषाओं, संस्कृतियों और परंपराओं से संबंधित लोग रहते हैं।...