CG – अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी: मां के साथ की थी अमर्यादित हरकत… तो बेटे ने पहले पिलाई जमकर शराब… फिर दोस्तों के साथ मिलकर कर दी हत्या

जशपुरनगर। जिले के फरसाबहार थाना क्षेत्र के खेत में मिली रक्तरंजित अज्ञात लाश मामले में, पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए मृतक की शिनाख्त और उसकी हत्या में शामिल हत्या के आरोपियों को पड़ोसी जिले रायगढ़ से धर दबोच कर पूरे मामले का खुलासा करने में बड़ी सफलता हाथ लगी है। फरसाबहार क्षेत्र में मिले अज्ञात शव की पहचान आनंद राम पैंकरा निवासी बेस्कीमुड़ा के रूप में हुई है। मृतक द्वारा अमर्यादित व्यवहार करने पर उसके गांव के ही 2 व्यक्तियों ने उसे मारकर हत्या कर साक्ष्य को छिपा दिया था।

थाना फरसाबहार में आरोपियों के विरूद्ध, धारा 302, 201 भादवि का अपराध पंजीबद्ध किया गया है। घटना के संबंध में पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 20 जनवरी को को ग्राम डुमरिया के सरपंच ने अन्य ग्रामीणों के साथ थाना फरसाबहार में उपस्थित होकर सूचना दिया कि उनके ग्राम के खटंगा नाला के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा है उसकी उम्र लगभग 30 साल का है। मृतक के माथे में गहरा चोंट है, मृतक सफेद रंग का शर्ट पहना है, काले रंग का पैंट पहना है, पैरों में जूता एवं नारंगी रंग का छीटदार साड़ी मृतक के गर्दन पर लपेटा हुआ है, उसके कुछ दूरी पर कुरकुरे का खाली पैकेट 3 नग, डिस्पोजल गिलास एवं पास में एक बड़ा पत्थर रखा है, जिसपर खून लगा हुआ है। उक्त सूचना पर तत्काल मौके पर जाकर मर्ग जांच पंचनामा कार्यवाही में लिया गया। पी.एम. रिपोर्ट में डॉक्टर द्वारा मृतक की मृत्यू हत्या करने से होना लेख किया गया है।

पिलाई शराब फिर गला घोंटकर सिर कुचल दिया-
हत्या के दोनो आरोपियों ने मृतक को सात लेकर, मोटर सायकल को खड़ी कर कुछ दूरी पर खेत में बैठकर अपने पास रखे शराब को सभी ने मिलकर पिया, शराब पीने के बाद करमचंद पैंकरा ने पास में रखे साड़ी कपड़ा से आनंद राम पैंकरा के गले में जोर से लपेट दिया। आनंद राम के अचेत अवस्था में होने पर वहीं पास में पड़ा पत्थर से पदुमलाल पैंकरा ने आनंद राम के सिर में पटक कर हत्या कर दिया। खून के धब्बे उनके पहने कपड़ों में लग गया था जिसे उन्होनें छिपाकर रखना बताया। आरोपियों का कृत्य धारा 302, 201 भा.द.वि. का पाए जाने पर आरोपियों पदुमलाल पैंकरा उम्र 25 साल एवं करमचंद पैंकरा उम्र 20 साल दोनों निवासी ग्राम बेस्कीमुड़ा थाना लैलुंगा जिला रायगढ़ को दिनांक 29 जनवरी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपीगणों को गिरफ्तार करने में निरीक्षक ओमप्रकाश कुजूर, उ.नि. बंशनारायण शर्मा, उ.नि. प्रदीप सिदार, स.उ.नि. नसरूद्दीन अंसारी और थाना स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

रायगढ़ जिले के लैलूंगा क्षेत्र का निकला मृतक –
डाग स्कवायड की उपस्थिति में घटनास्थल का निरीक्षण वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण तथा एफएसएल अधिकारी द्वारा किया जाकर अज्ञात मृतक एवं आरोपियों की पता-तलाश करने हेतु संबंधितों को निर्देशित किया गया था। पुलिस टीम द्वारा अज्ञात मृतक की शिनाख्ती/पहचान हेतु सीमावर्ती थाना क्षेत्र के विभिन्न ग्राम, रायगढ़ जिला के सीमावर्ती ग्राम, ओडि़सा राज्य के विभिन्न ग्राम के ग्रामीणों को फोटो दिखाकर पहचान के लिए प्रयास किया गया साथ ही समस्त व्हाट्सअप बीट ग्रुप में भी भेजा गया था। इसी क्रम में अज्ञात शव की पहचान, बेस्कीमुड़ा थाना लैलुंगा जिला रायगढ़ निवासी आनंद राम पैंकरा के रूप में हुई, जिसे उसी गांव के रहने वाले व्यक्तियों ने पहचाना।

युवक की हरकतों से था आरोपी नाराज-
पुलिस की विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना एवं सायबर सेल के सहयोग से प्रकरण के संदेही आरोपियों पदुमलाल पैंकरा एवं करमचंद पैंकरा को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि घटना दिनांक 20 जनवरी को पदुमलाल पैंकरा अपने घर में मुर्गा बना रहा था उसी समय गांव का रहने वाला आनंद राम पैंकरा उसके घर में आया और कुछ देर बाद इसकी मां के कमरे में प्रवेश कर अंदर से दरवाजा बंद कर मां के साथ अमर्यादित व्यवहार कर रहा था, उसी समय वह दरवाजा को धक्का देकर अपनी मां के पास गया।

आनंद राम पैंकरा वहां से निकलकर भाग गया। आनंद राम पैंकरा ने अपनी मां के साथ हुए कृत्य को अपने मित्र करमचंद पैंकरा को बताया और उक्त दोनों के मध्य उसी दिनांक को आनंद राम पैंकरा को मार डालने की बात हुई। पदुमलाल पैंकरा अपने दोस्त करमचंद पैंकरा के साथ एक व्यक्ति का मोटर सायकल लेकर आनंद राम पैंकरा को मोटर सायकल में बैठाकर एक ग्रामीण के घर में शराब पिलाने ले गया, 1 बॉटल शराब को वहीं पर उन्होंने मिलकर पिया एवं अन्य 1 बॉटल लगभग शराब को पॉलीथीन में लेकर तीनों मोटर सायकल से औरीजोर रास्ते से होते हुए निकले, रास्ता में पड़ा छीटदार साड़ी मिला उसको उठाते हुए गंझियाडीह चौक के पास जाकर एक होटल में नास्ता कर तीनों डुमरिया खुटंगा नाला के पास रूके।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, मंत्री...

रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब में रविवार को आयोजित महिला पत्रकारों का तीज महोत्सव पारंपरिक उल्लास, उमंग और आत्मीयता के रंगों से सराबोर रहा। कार्यक्रम...

दिल्ली में गिरी इमारत, दुर्ग के छात्र की मौत,...

दुर्ग/नई दिल्ली। दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को हुए भीषण इमारत हादसे में छत्तीसगढ़ के दुर्ग निवासी 20 वर्षीय छात्र युवराज सोनी...

​सह-नागरिकताः राष्ट्र निर्माण में भारतीय मुस्लिमों की भूमिका

नई दिल्ली। ​भारत दुनिया के सबसे विविध देशों में से एक है, जहाँ विभिन्न धर्मों, भाषाओं, संस्कृतियों और परंपराओं से संबंधित लोग रहते हैं।...

CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...