CG बिग ब्रेकिंग: बीजापुर में सुरक्षाबल के जवानों को मिली बड़ी सफलता… मुठभेड़ में 31 नक्सलियों को मार गिराया… दो जवान शहीद, दो घायल

बीजापुर। छत्तीसगढ़ में पंचायत चुनाव से पहले बड़ी खबर आई है। बीजापुर नेशनल पार्क इलाके में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। जवानों ने अब तक 31 नक्सलियों को मार गिराया है। वहीं दो जवान शहीद हो गए और दो घायल हो गए हैं। घटनास्थल से घायलों को निकालने के लिए जगदलपुर से हेलिकॉप्टर रवाना किया गया है। बता दें कि, रविवार सुबह से ही बीजापुर नेशनल पार्क इलाके में मुठभेड़ जारी है। डीआरजी, एसटीएफ और बस्तर फाइटर के जवानों ने नक्सलियों को घेरा है।

डीआरजी, एसटीएफ और बस्तर फाइटर के जवानों ने नक्सलियों को चारों तरफ से घेरकर मारना रणनीति के तहत हमला किया हैं। सुरक्षाबल के जवानों की इस बड़ी कार्रवाई को लेकर बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। जिसके बाद फोर्स को मौके के लिए निकाला गया था। बीजापुर DRG और STF के साथ ही बस्तर फाइटर्स के जवानों ने योजनागत तरीके से नक्सलियों की घेराबंदी कर हमला किया गया।

नक्सलियों के खिलाफ इस बड़े आपरेशन में जवानों ने अब तक 31 नक्सलियों का मार गिराया है। मौके से जवानों ने भारी संख्या में हथियार बरामद कर जब्त किये है। वहीं इस मुठभेड़ में दो जवानों के शहीद होने के साथ ही 2 जवान घायल हुए है। घायल जवानों को बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर करने की तैयारी की जा रही है। जगदलपुर से हेलिकाप्टर रवाना किया गया है, जिसके जरिये घायल जवानों को एयर लिफ्ट कर रायपुर शिफ्ट किया जायेगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नवा रायपुर में ₹119.89 करोड़ की आवासीय परियोजना का...

रायपुर। आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-12 (फेस-2) में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल (हाउसिंग...

IGKV PAT Counselling 2026: कृषि विश्वविद्यालय रायपुर की चेतावनी,...

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV), रायपुर के अंतर्गत बी.एससी. ऑनर्स कृषि प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए पी.ए.टी. (PAT) काउंसलिंग 2026 की प्रक्रिया...

रायपुर में ‘स्नेह की डोर’ कार्यक्रम: सुरक्षा बलों की...

रायपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व से पहले राजधानी के बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में भावुक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। रायपुर जिला...

CG में 126 पशुओं को बंधक बनाने वाले पिता-पुत्र...

CG रायपुर/बेमेतरा। बेमेतरा जिले की दाढ़ी तहसील के ग्राम हेमाबंद में आवारा और घुमंतू पशुओं को गैर-कानूनी तरीके से बंधक बनाकर रखने और क्रूरता के...