CG – स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: पुलिस ने मारा छापा… कमरें से आपत्तिजनक हालत में सिक्किम, पश्चिम बंगाल और रायपुर की लड़कियां मिली

CG

कोरबा। कोरबा में पुलिस ने एक होटल और स्पा सेंटर में छापामार कार्रवाई कर सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दोनों जगह से 7 लड़कियों के साथ 5 पुरूषों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है। पुलिस की गिरफ्त में आयी सभी लड़कियां सिक्किम, पश्चिम बंगाल और रायपुर की रहने वाली है।

कोरबा के कोतवाली थाना क्षेत्र के राज होटल एवं सनराइज स्पा सेंटर में अनैतिक एवं अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही थी। इसकी सूचना एसपी सिद्धार्थ तिवारी को मिलने पर सीएसपी भूषण एक्का के नेतृत्व में थाना कोतवाली एवं सीएसईबी चौकी के पुलिसकर्मियों की टीम गठित की। उक्त टीम ने राज होटल में छापा मारा। यहां चार महिला और चार पुरुषों को अलग-अलग कमरों में आपत्तिजनक स्थिति में मिले।

सनराइज स्पा सेंटर में एक महिला और एक पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में मिले। दो अन्य महिला भी संदिग्ध अवस्था में मिले जो पूछताछ में संतोष जनक जवाब नहीं दे पाए।

पूछताछ में पता चला कि लड़कियां सिक्किम, पश्चिम बंगाल एवं रायपुर की है। कोरबा में देह व्यापार में लिप्त थी। सभी लोगों को गिरफ्तार का कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

113 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 21 राज्यों...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ की सूरजपुर पुलिस ने देशभर में फैले एक बड़े अंतरराज्यीय साइबर ठगी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया...

तीन पटवारी निलंबित, शासकीय कार्यों में लापरवाही पर हुई...

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में शासकीय कार्यों के प्रति लापरवाही और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना के मामलों में प्रशासन ने तीन पटवारियों के खिलाफ...

AI से तस्वीरों में छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार, डीएसपी कल्पना...

बिलासपुर/रायपुर। डिजिटल तकनीक के दौर में अपराधी अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का भी दुरुपयोग करने लगे हैं। बिलासपुर पुलिस ने एक ऐसे ही मामले...

CG News : हाईटेंशन तार की चपेट में आने...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में धनतेरस के दिन एक दर्दनाक हादसे में पिता और पुत्र की जान चली गई, जबकि मां गंभीर रूप...