Bhilai Times

छत्तीसगढ़ के 35 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी को पुलिस वीरता, विशिष्ट सेवा और सराहनीय सेवा पदक से किया जाएगा विभूषित… 3 होम गॉर्ड का भी नाम शामिल

छत्तीसगढ़ के 35 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी को पुलिस वीरता, विशिष्ट सेवा और सराहनीय सेवा पदक से किया जाएगा विभूषित… 3 होम गॉर्ड का भी नाम शामिल

  • मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, गृह मंत्री एवं पुलिस महानिदेशक ने सभी को दी शुभकामनाएं

रायपुर। स्वतंत्रता दिवस, 2023 के अवसर पर राष्ट्रपति द्वारा छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग के 35 अधिकारियों व कर्मचारियों और 3 होम गॉर्ड को पुलिस वीरता पदक, विशिष्ट सेवा पदक एवं सराहनीय सेवा पदक से विभूषित किये जाने की घोषणा की गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू तथा पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने पदक से विभूषित सभी पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक
कमलोचन कश्यप, पुलिस उप महानिरीक्षक, डी.आई.जी. रेंज, दंतेवाड़ा।

इन्हें मिलेगा पुलिस वीरता पदक
लक्ष्मण केंवट, निरीक्षक, हाल जिला कांकेर, मोहित गर्ग, भापुसे, हाल सेनानी, 19वीं वाहिनी, छसबल, जगदलपुर, पिल्लू राम मण्डावी, उप निरीक्षक, हाल जिला बिलासपुर, जोगीराम पोडियाम, सउनि, हाल जिला कांकेर, हिडमा पोडियाम, प्र.आरक्षक, जिला बीजापुर, प्रमोद काडियाम, प्र.आरक्षक, जिला बीजापुर, बलराम कश्यप, प्र.आरक्षक, जिला बीजापुर, बीज्जूराम मज्जी, आरक्षक, जिला बीजापुर, स्व.बुधराम हपका, आरक्षक, जिला बीजापुर, लक्ष्मीनारायण मरपल्ली, आरक्षक, जिला बीजापुर, मगलू, कुडियाम, आरक्षक, जिला बीजापुर, शेरबहादुर सिंह ठाकुर, उप पुलिस अधीक्षक हाल उपुअ ऑपरेशन, जिला जशपुर, छत्रपाल साहू, आरक्षक, जिला बीजापुर, सुरेश जब्बा, सउनि, जिला बीजापुर, सुशील जेट्टी, प्र.आरक्षक, जिला बीजापुर, बरदी धरमईया, प्र.आरक्षक, जिला बीजापुर, मगलू, कोवासी, आरक्षक, जिला बीजापुर, मुकेश कलमू, आरक्षक, जिला बीजापुर, रमेश पेरे, आरक्षक, जिला बीजापुर, अरूण मरकाम, उप निरीक्षक, हाल जिला रायपुर, मनोज मिश्रा, प्र.आरक्षक हाल जिला कोरबा, लछीन्दर कुरूद, प्र.आरक्षक, जिला बीजापुर, लीलाम्बर भोई, आरक्षक, जिला बीजापुर, अजय बघेल, आरक्षक, जिला बीजापुर।

इन्हें मिलेगा सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक

नेहा चंपावत, पुलिस उप महानिरीक्षक, एन.सी.आर.बी. नई दिल्ली, सुरजन राम भगत, हाल सेनानी, 22वीं वाहिनी छसबल, कांकेर, भावना पाण्डेय, जोनल पुलिस अधीक्षक, विशेष शाखा, भिलाई, प्रकाश टोप्पो, उप सेनानी, 15वीं वाहिनी, छसबल, बीजापुर, राजेश कुमार शर्मा, सहायक सेनानी, 9वीं वाहिनी, छसबल, दंतेवाड़ा, टेलोस्फोर मिंज, कंपनी कमाण्डर, 2री वाहिनी, छसबल, सकरी, जिला बिलासपुर, गणपत प्रसाद पाण्डेय, हाल उप निरीक्षक, जिला गौरेल पेन्ड्रा मारवाही, थाक बहादुर सोनी, प्लाटून कमाण्डर, प्रथम वाहिनी, छसबल, भिलाई, वेद कुमार मण्डावी, प्रधान आरक्षक, यातायात, जिला कांकेर, शैलेन्द्र सिंह, आरक्षक यातायात जिला बिलासपुर।

होम गार्ड के अफसरों में डिविजनल कमांडेंट अनिमा एस कुजूर और कंपनी क्‍वार्टर मास्‍टर मदन लाल सिन्‍हा के साथ नगर सैनिक चंद्रिका सिंह कंवर का नाम है। अफसरों ने बताया कि इनके नामों की घोषणा आज की गई है, लेकिन इन्‍हें पदक अगले वर्ष गणतंत्र दिवस के मौके पर होने वाले मुख्‍य समारोह में दिया जाएगा।


Related Articles