कांकेर मुठभेड़ में 1 महिला नक्सली समेत 4 ढेर: DRG-BSF की संयुक्त टीम ने एनकाउंटर को दिया अंजाम… शव और हथियार बरामद; देखिये वीडियो

कांकेर। छत्तीसगढ़ बीते दिन कांकेर जिले के छोटेबेठिया क्षेत्र में पुलिस और नक्सलियों बीच मुठभेड़ में एक महिला नक्सली समेत चार नक्सली एनकाउंटर में मारे गए है। छोटेबेठिया क्षेत्र के ग्राम कुरूषनार जंगल पहाड़ी क्षेत्र में ये मुठभेड़ हुई है। कांकेर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदिरा कल्याण एलीसेला ने बताया कि मारे गए नक्सलियों में दो की पहचान हुई है।

जिसमे एक नक्सली मिलिट्री कंपनी नम्बर 5 सदस्य लोकेश हेमला था जिसके ऊपर 08 लाख रूपये का इनाम था वही दूसरा जगत उर्फ गगन प्लाटून नम्बर- 17/ किसकोड़ो एलओएस सदस्य था जिसके ऊपर2 लाख रूपये का इनाम था। वहीं 1 नग एसएलआर, 1 नग 303 रायफल ऑटोमटिक, सेमीऑटोमटिक सहित गोला बारूद व अन्य नक्सल सामग्री बरामद किया गया है।

डीआरजी/बीएसएफ की संयुक्त टीम दिनांक 18 मार्च को कांकेर-नारायणपुर सीमावर्ती क्षेत्र में नक्सल गस्त सचिंग पर रवाना हुये थे। नक्सल गस्त सर्चिग के दौरान दिनांक 20 मार्च की सुबह 10 बजे लगभग थाना छोटेबेटिया के ग्राम कुरूषनार के जंगल पहाड़ी क्षेत्र में पुलिस नक्सली मुठभेड़ हुआ। पुलिस पार्टी द्वारा घटना स्थल का सर्चिंग करने पर घटना स्थल से 4 नक्सलियों के शव बरामद हुए थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नवविवाहिता गर्लफ्रेंड को लेकर भागा बॉयफ्रेंड : शादी से...

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में शादी के महज 45वें दिन एक नवविवाहिता अपने बॉयफ्रेंड के साथ ससुराल से फरार हो गई। दोनों करीब...

बीएसपी स्क्रैप चोरी मामला : फरार दो आरोपियों पर...

भिलाई/दुर्ग। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) से स्क्रैप चोरी के चर्चित मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दुर्ग पुलिस ने...

बोलेरो सवारों का आतंक : ASI के बेटे को...

कोरबा। शहर के मानिकपुर पुलिस सहायता केंद्र क्षेत्र में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात बोलेरो सवार युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। आरोप है कि बोलेरो...

यूपी के कौशांबी में छत्तीसगढ़ पुलिस टीम पर हमला,...

रायपुर। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के एक मामले की जांच के सिलसिले में पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम पर ग्रामीणों...