CG में एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या: पत्नी और तीन बेटियों को फावड़े से काट डाला, फिर फरार हो गया आरोपी, घर पर सो रहे थे तभी किया हमला

CG में एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले से बड़ी खबर आ रहीं है। जिले में एक ग्रामीण ने अपनी पत्नी और 3 बेटियों की फावड़ा मारकर जान ले ली। मामला बलौदा थाना क्षेत्र के पंतोरा पुलिस चौकी क्षेत्र का है। वारदात के बाद से आरोपी घर को बाहर से बंद कर फरार हो गया था। पुलिस ने 2 अगस्त की रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम देवरी में देशराज कश्यप अपनी पत्नी मोंगरा बाई (40) और 3 बेटियां पूजा (16), भाग्य लक्ष्मी (10) और याचना (6 ) के साथ रहता था। आरोपी का पिछले 10 साल से मानसिक रोग का इलाज चल रहा था। 31 जुलाई की रात खाना खाने के बाद मां और तीनों बेटियां कमरे में सोने के लिए चली गईं। रात में ही आरोपी देशराज उठा और फावड़े से सो रही पत्नी और तीनों बेटियों को मार डाला।

1 अगस्त और 2 अगस्त को दिनभर लोगों ने परिवार के किसी भी सदस्य को नहीं देखा, तो उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। पड़ोसियों ने सरपंच को मामले की जानकारी दी। सरपंच भी देशराज के घर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस मौके पर पहुंची और घर का दरवाजा खुलवाया। अंदर पत्नी मोंगरा बाई और तीनों बेटियों की लाश लहूलुहान हालत में पड़ी थी। पूरे कमरे और घर में खून ही खून फैला हुआ था। एक लाश दरवाजे पर भी पड़ी मिली। एक बेटी की लाश जमीन पर पड़ी थी। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि शायद बेटियों की नींद खुल गई होगी और उन्होंने भागने की कोशिश की होगी, लेकिन उन्हें इसका मौका नहीं मिला और पिता ने ही मां के बाद तीनों बेटियों की भी हत्या कर दी।

पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा की कार्रवाई की है। चारों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया है। बताया जा रहा है कि पिछले 10 सालों से आरोपी देशराज का मानसिक इलाज चल रहा है। 31 जुलाई को भी वो अपने साले के साथ डॉक्टर से इलाज कराने बिलासपुर गया हुआ था। एसपी के मुताबिक आरोपी को बलौदा बस स्टैंड से गिरफ्तार किया गया है। वहीं मौके पर जांच के लिए FSL की टीम को भी बुलाया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: हसदेव डैम में मिला युवती का शव,...

कोरबा। जिले के दर्री क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक युवती का शव हसदेव डैम में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जानकारी के...

CG Crime : चाकू की नोक पर किसान से...

बालोद। रानीमाई-हर्राठेमा जंगल घाटी में रास्ता पूछने के बहाने एक युवक से चाकू की नोक पर लूटपाट करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर...

Durg News: फर्जी पट्टा से होम लोन लेने की...

दुर्ग। दुर्ग जिले के रानीतराई थाना क्षेत्र में शासकीय भूमि का फर्जी पट्टा और पंचायत प्रमाण पत्र तैयार कर होम लोन लेने का प्रयास करने...

साहू समाज में धर्मांतरण रोकने 6 घंटे चली मैराथन...

रायपुर। धर्मांतरण के मुद्दे पर साहू समाज ने प्रदेशभर में जनजागरण अभियान चलाने का फैसला किया है। इस संबंध में रायपुर के टिकरापारा स्थित...