थाने में ‘खाइके पान बनारस वाला’ गाने पर वर्दी में महिला दारोगा संग ठुमका लगा रहे थे SI साहब… भरना पड़ा हरजाना… VIDEO सामने आते ही 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, देखिए वीडियो

‘थाने में ‘खाइके पान बनारस वाला’ गाने पर वर्दी में महिला दारोगा संग ठुमका लगा रहे थे SI साहब

नागपुर: 15 अगस्त को पुलिस थाने में पुलिस कर्मियों को डांस करना महंगा पड़ गया। डांस का वीडियो वायरल होने के बाद उन पर कार्रवाई की गई है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर खुशी के माहौल में तहसील थाने में डांस करने करने वाले एएसआई सहित 4 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। निलंबित किए गए कर्मचारियों में तहसील थाने के ASI संजय पाटणकर, हेड कांस्टेबल अब्दुल कय्युम गणी, भाग्यश्री गिरी और कांस्टेबल निर्मला गवली हैं।

क्या है पूरा मामला?
जो वीडियो वायरल हो रहा है वह 15 अगस्त का है। स्वतंत्रता दिवस पर तहसील थाने में सुबह 6.45 बजे ध्वजारोहण संपन्न होने के बाद खुशी का माहौल था। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने थाने के भीतर उपलब्ध स्पीकर और माइक पर फिल्मी गाने गाए और डांस भी किया।

खाइके पान बनारस वाले गाने की धुन पर पुलिसकर्मी यूनिफॉर्म में डांस कर रहे थे। यह क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। जिस पर अलग-अलग प्रकार की टिप्पणी भी होने लगीं। किसी ने पुलिस कर्मियों को भी एंजॉय करने का हक होने की बात कही तो किसी ने आपत्ति भी जताई। वायरल वीडियो को आला अधिकारियों ने गंभीरता से लिया। परिमंडल-3 के प्रभारी डीसीपी राहुल मदने ने मंगलवार को चारों पुलिस कर्मियों को निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए।

देखें वीडियो-


चारों पुलिसकर्मी 3 महीने के लिए सस्पेंड
आदेश में बताया गया कि पुलिस अनुशासन प्रिय दल है। शासकीय गणवेश धारण करने के बाद जनसामान्य में पुलिस की छवि आदर रखने वाली होनी चाहिए। इस बारे में पहले भी आला अधिकारी सूचना दे चुके हैं। इसके बावजूद फिल्मी गाने गाकर नृत्य करने से पुलिस की छवि खराब हुई है, इसीलिए अधिकारों का उपयोग कर चारों को 3 महीने के लिए निलंबित किया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : एक ही घर में महिला और...

लोरमी। मुंगेली जिले के लोरमी क्षेत्र में एक ही घर के भीतर महिला और पुरुष के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है।...

पूर्व महापौर के भतीजे शोएब ढेबर पर फिर FIR;...

रायपुर। राजधानी रायपुर में रसूख और विवादों का पुराना नाता एक बार फिर सुर्खियों में है। शराब कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे और पूर्व...

CG – सेंट्रल जेल में रेप के आरोपी ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर से बड़ी खबर आ रही है। रायपुर सेंट्रल जेल में एक विचाराधीन कैदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।...

बड़ी खबर: IPS जितेंद्र शुक्ला NSG में ग्रुप कमांडर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के 2013 बैच के आईपीएस अधिकारी जितेंद्र शुक्ला केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जायेंगे। केंद्र सरकार ने IPS शुक्ला को अहम जिम्मेदारी सौंपी...