छत्तीसगढ़ में Dial 100/112 के लिए मिलेंगे 400 नए वाहन: वित्त विभाग से मिली 33 करोड़ रुपए की स्वीकृति… सभी जिलों में गंभीर परिस्थितियों में मिल सकेगा इमरजेंसी रिस्पांस

रायपुर। आपातकालीन स्थिति में पुलिस रिस्पांस इमरजेंसी सेवा के रूप में मदद करने वाली डायल 100/112 सेवा के लिए पुलिस को 400 नए वाहन मिलेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशन में इसकी खरीदी के लिए वित्त विभाग ने 33 करोड़ रुपए की स्वीकृति दे दी है। इन वाहनों को प्रदेश के सभी 33 जिलों में भेजा जाएगा। वर्ष 2018 में इस योजना को 11 जिलों में लागू किया गया था। इसके लिए 252 वाहनों का क्रय किया गया था। वर्ष 2018 में क्रय किये गये अधिकांश वाहनों ने अपना माइलेज पूरा कर लिया है और कुछ वाहन इसे आगामी कुछ महीने में पूर्ण कर लेंगे। ऐसे में इस व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए तथा सभी जिलों में संचालित करने नवीन वाहनों की आवश्यकता थी।

जेम की वेबसाइट पर वाहनों की उपलब्धता एवं दरों के आधार पर शासन द्वारा दी गई स्वीकृति के अनुरूप केंद्रीय क्रय समिति के निर्णय उपरांत में जेम में आनलाइन प्रदाय आदेश के माध्यम से वाहनों का क्रय होगा।

उल्लेखनीय है कि आपात स्थितियों में यह सेवा बहुत उपयोगी साबित हुई है और इसके माध्यम से गंभीर परिस्थितियों में नागरिकों को आपात मदद त्वरित रूप से मिली है। अब इस सेवा अंतर्गत 400 अतिरिक्त वाहन जुड़ने से यह इमरजेंसी सेवा और भी मजबूत होगी तथा अधिकतम नागरिकों तक इसके लाभ मिल पाएंगे। उल्लेखनीय है कि इस योजना की उपयोगिता को देखते हुए संपूर्ण राज्य में संचालित करने शासन द्वारा प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है और इसके अनुरूप नवीन वाहनों की खरीदी का प्रावधान किया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नक्सलियों का डंप बरामद, जवानों ने नष्ट किए टिफिन...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...