CG में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार 2 युवकों की मौत… आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम

  • बाइक सवार दो युवकों को ट्रक ने कुचला, मौके पर दोनों की मौत।
  • गुस्साए लोगों ने सड़क पर बैठकर प्रदर्शन किया शुरू।
  • इस चक्काजाम से दुर्गूकोंदल-भानुप्रतापपुर मार्ग पर आवागमन बंद हो गया।

भानुप्रतापपुर/कांकेर। छत्तीसगढ़ में दिनों दिन सड़क हादसे की घटनाएं बढ़ रही है। छत्‍तीसगढ़ के कांकेर जिले के दुर्गूकोंदल में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हालांकि पुलिस ने दोनों युवकों के शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इससे नाराज ग्रामीणों ने सड़क पर चक्काजाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। इससे दुर्गूकोंदल-भानुप्रतापपुर मार्ग पर आवागमन बंद हो गया।

जानकारी के मुताबिक, दुर्गूकोंदल थाना क्षेत्र के भानुप्रतापपुर मार्ग में ट्रक की चपेट में आने से 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक ट्रक को रिवर्स करने के दौरान चपेट में आ गए। मृतकों का नाम पारकदास मानिकपुरी 26 वर्ष ग्राम मदले निवासी और मनोज टेकाम पिता कचरूराम 20 वर्ष ग्राम गुमड़ीडीह निवासी है। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क पर बैठकर चक्काजाम कर दिया है। जिससे दुर्गूकोंदल भानुप्रतापपुर मार्ग जाम हो गया गया है। वहीं घटना स्थल पर दुर्गूकोंदल पुलिस पहुंचकर जांच में जुट गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 31 IPS अफसरों के...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 31 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा...

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...